नई दिल्ली। कांग्रेस और बीजेपी द्वारा ब्रिटेन के वेदांत समूह से से चंदा लेने की सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को एक याचिका दायर की गई।
जनहित याचिका में दावा किया गया है कि दोनों बड़ी पार्टियों ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का उल्लंघन किया है। अधिवक्ता प्रशांत भूषण के माध्यम से एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स नाम के एनजीओ और भारत सरकार के पूर्व सचिव ई ए एस सरमा ने दायर की है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: new delhi, bjp, congress, delhi high court, plea, foreign donation, cbi enquiry








कमेंट्स
0