IBN7 IBN7

गैंगरेप:दिल्ली पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट पर कोर्ट से मांगी माफी

Posted on Jan 10, 2013 at 11:19am IST | Updated Jan 10, 2013 at 06:35pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप केस में अपने ढीले रवैये के लिए दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट से माफी मांगी है। दिल्ली गैंगरेप मामले में दिल्ली पुलिस ने मान लिया है कि उसका रवैया ढीला था और इसके लिए उसने हाई कोर्ट से माफी भी मांगी है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार को हाई कोर्ट में गैंग रेप की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी थी, जिससे अदालत संतुष्ट नहीं थी। आज हाई कोर्ट को पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट पर फैसला सुनाना था। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने फैसला आने से पहले ही हाईकोर्ट से माफी मांग कर अपनी गलती मानने में भलाई समझी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को गैंगरेप मामले में लापरवाही के लिए पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी। स्टेटस रिपोर्ट पर नाराजगी जाहिर करते हुए हाईकोर्ट ने पूछा कि इस मामले में क्या पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी जिम्मेदार नहीं हैं? दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के सख्त रवैये के बाद अपने लचर रवैये को मानने में ही भलाई समझी।

गैंगरेप:दिल्ली पुलिस ने स्टेटस रिपोर्ट पर कोर्ट से मांगी माफी
कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली पुलिस ने सिर्फ दो एसीपी और छोटे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर महज खानापूर्ती की है, क्योंकि छोटे स्तर के पुलिसवालों के ढीले-ढाले रवैये के जिम्मेदार दरअसल बड़े अफसर ही हैं। कोर्ट ने पूछा कि जब ऐसा है तो फिर ये बड़े अफसर वारदात के जिम्मेदार क्यों नहीं?

हाई कोर्ट ने ये सवाल उस वक्त उठाए जब दिल्ली पुलिस ने पुलिस लापरवाही पर अपनी रिपोर्ट अदालत में सौंपी। अदालत के कड़े रुख का अंदाजा इस बात से चलता है कि उसने न सिर्फ स्टेटस रिपोर्ट को खानापूर्ती बताया बल्कि ये भी कहा कि रिपोर्ट में इस बात की पूरी कोशिश की गई है कि आला अधिकारियों को बचाया जाए।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gang rape, delhi police, high court, dereliction, duty



पिछली खबर
दिल्ली में पांच दिनों में शेल्टर होम में 4 की मौत
अगली खबर
दिल्ली ऑटो माफिया की चंगुल में, एक पते पर 125 ऑटो

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7