IBN7 IBN7

पढ़ें: इस बार बिग बॉस बनने के किसके कितने चांस

  • ibnkhabar.com
Posted on Jan 10, 2013 at 12:11pm IST | Updated Jan 10, 2013 at 12:35pm IST

नई दिल्ली। बिग बॉस खत्म होने में महज तीन दिन रह गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर हो चुका है और डेलनाज हैरतअंगेज तरीके से घर से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस ने देर रात 1 बजे वोटिंग के आधार पर उन्हें घर से बाहर भेज चुके हैं। अब सिर्फ तीन कंटेस्टेंट ही रह गए हैं। जानने की कोशिश करते हैं कि किसके कितने चांस हैं जीतने के।

उर्वशी ढोलकिया: पिछले 9 हफ्तों से घर में रह रहीं उर्वशी शुरू से ही मजबूत कंटेस्टेंट रही हैं। ऐसे बहुत कम मौके आए जब उर्वशी ने खुद को खुलकर जाहिर होने दिया। वो हमेशा एक मजबूत महिला और व्यक्तित्व नजर आईं। उनके सामने सबसे बड़ा खतरा डेलनाज थीं जो शो से बाहर हो चुकी हैं।

पढ़ें: इस बार बिग बॉस बनने के किसके कितने चांस

निकेतन मधोक: निकेतन भी शुरू से ही घर में बने हुए हैं और मजबूती से टिके हुए हैं। निकेतन ने घर में रहकर बेहतरीन तरीके से खुद को संभाला। घरवालों से मेलजोल बनाकर रखने वाले निकेतन को बहुत कम बार नॉमिनेट किया गया। कुछ एक बार वो नॉमिनेट हुए भी तो आसानी से बच गए। जाहिर है निकेतन एक मजबूत दावेदार हैं।

इमाम सिद्दिकी: बिग बॉस में इमाम सिद्दिकी की एंट्री देर से हुई। लेकिन जब से वो आए हैं उन्होंने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। उनके बर्ताव से घरवाले बेशक त्रस्त रहे हों, लेकिन जनता ने उन्हें खूब प्यार दिया है। उनके जीतने की भी खासी संभावना है।

सना खान: जब सना की बिग बॉस में एंट्री हुई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो इतनी दूर तक सफर तय कर पाएंगी। सना अक्सर नॉमिनेट हुईं, लेकिन हर बार बच गईं। राजीव और विशाल से उनकी दोस्ती के भी खूब चर्चे रहे। जहां डेलनाज जैसी जीत की दावेदार मानी जा रही मजबूत कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गईं, वहीं सना का अब तक टिके रहना उनकी दावेदारी को पुख्ता करता है।

राजीव पॉल: राजीव पॉल भी शुरू से ही घर में बने हुए हैं। वे एक ऐसे कंटेस्टेंट रहे जो शायद सबसे ज्यादा बार नॉमिनेट हुए। लेकिन हर बार राजीव बच निकले। सपना, डेलनाज जैसे मजबूत कंटेस्टेंट तो बाहर निकल गए, लेकिन राजीव आखिरी दौर तक जमे रहे। जाहिर है फाइनल में राजीव भी चौंका सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: big boss, sana khan, rajive, imam, urvashi, delnaz, niketan



पिछली खबर
तस्वीरों में देखें: डब्बू के कैलेंडर में छाया बॉलीवुड
अगली खबर
'26/11' मुंबई हमले पर रामू की फिल्म, नाना लीड रोल में

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

5

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013
Photogallery
ये क्या! एक जैसी ड्रेस
13:38 PM, May 19, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7