IBN7 IBN7

किंगफिशर के कर्मचारियों ने दी कोर्ट जाने की धमकी

Posted on Jan 10, 2013 at 12:46pm IST | Updated Jan 10, 2013 at 12:48pm IST

नई दिल्ली। उड़ने की कोशिश में लगी किंगफिशर एयरलाइंस के लिए सारे दरवाजे बंद होते जा रहे हैं। पहले खबर आई कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने उससे एयरपोर्ट के स्लॉट छीन लिए और अब किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने एयरलाइन के खिलाफ कोर्ट जाने की धमकी दी है।

कर्मचारियों की मांग है कि अगर किंगफिशर एयरलाइंस उनकी 8 महीने की बकाया सैलरी और आगे का मजबूत प्लान नहीं देती है तो कोर्ट को उसे पूरी तरह से बंद कर देने का आदेश दे देना चाहिए। कर्मचारी चाहते हैं कि किंगफिशर मैनेजमेंट उन्हें रिवाइवल प्लान की जानकारी दे और उनकी सैलरी कब तक दी जाएगी इसके बारे में भी बताए।

किंगफिशर के कर्मचारियों ने दी कोर्ट जाने की धमकी

अगर उन्हें इन सब बातों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो वो कोर्ट में एयरलाइन को बंद करने की याचिका दाखिल करेंगे। दिल्ली में किंगफिशर एयरलाइंस मेंटेनेंस इंजीनियर्स एसोसिएशन की बैठक में ये फैसला लिया गया है। कर्मचारियों ने ये भी फैसला लिया है कि वो मैनेजमेंट से कहेंगे कि कंपनी अपने एसेट बेचकर कुछ महीनों में उनकी बकाया सैलरी चुकाए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: new delhi, kingfisher airlines, kingfisher, employee, court, salary



पिछली खबर
शेयर बाजार में आई गिरावट, मिडकैप, स्मॉलकैप टूटे
अगली खबर
टेलीकॉम मंत्रालय ने मोबाइल कंपनियों को भेजा नोटिस

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.41 अंकों की तेजी के साथ 19,791.74 पर खुला। 09:48 AM, May 24, 2013

टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 6528 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 6528 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 433.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 09:29 AM, May 24, 2013

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ीं

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा भी चलेगा। 09:29 AM, May 24, 2013

टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी रुकेगी: TRAI

देशभर के मोबाइल कस्टमर अनचाही कॉल और एसएमएस से परेशान हैं। यही नहीं धोखे से वैल्यू एडेड सर्विसेस देकर ग्राहकों को टेलीकॉम कंपनियां लूट रही हैं। 09:10 AM, May 24, 2013

जोरदार फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 388 अंक टूटकर बंद

मिडकैप सूचकांक 128.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,363.82 पर और स्मॉलकैप 134.62 अंकों की गिरावट के साथ 5,974.45 पर बंद हुआ। 17:35 PM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.32 अंकों की गिरावट के साथ 19,990.92 पर खुला। 10:27 AM, May 23, 2013

मार्च तक शुरू होगी रिलायंस जियो की 4जी सर्विस

रिलायंस जियो इंफोकॉम की 4जी सर्विस अगले साल मार्च तक पश्चिम बंगाल में शुरू हो जाएगी। वहीं अगले 2-3 साल में रिलायंस जियो इंफोकॉम की भारत के पूर्वी भाग में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। 09:05 AM, May 23, 2013

56 के नीचे नहीं गिरेगा रुपया: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बढ़ती जा रही है। रुपया 6 महीनों के नए निचले स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल रुपया 55.5 के पार चला गया है। 09:04 AM, May 23, 2013

एयरलाइंस यात्रियों को चूना लगाने की नई तरकीब

एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से तरह-तरह से पैसे वसूलने के तरीके आजमा रही हैं। हाल ही में सभी एयरलाइंस ने मनपसंद सीट के लिए अतिरिक्त पैसे लेने शुरू कर दिए थे। 09:03 AM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 20,062 पर बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ। 17:27 PM, May 22, 2013
IBN7