IBN7 IBN7

पढ़ें: किन शेयरों में मिलेगा जोरदार रिटर्न, किसमें कमाई?

Posted on Jan 10, 2013 at 01:03pm IST | Updated Jan 11, 2013 at 12:12am IST

नई दिल्ली। बाजार की चाल तेजी से बढ़ रही है। रोज होने वाली नई नई घोषणाओँ के बल पर बाजार लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं। लिहाजा इस तेजी में किन शेयरों में निवेश से मिलेगा जोरदार रिटर्न और किन शेयरों में होगी कमाई इस पर जानकारों ने अपनी राय दी है। प्रभुदास लीलाधर के इंवेस्टमेंट स्ट्रेटजी के हेड अजय बोडके का कहना है कि तीसरी तिमाही नतीजे बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे।

अजय बोडके के मुताबिक निफ्टी कंपनियों की बिक्री में सालाना 8.6 फीसदी की बढ़त का अनुमान है जो पिछली 13 तिमाहियों में सबसे कम है। आरबीआई 29 जनवरी को दरों में 0.25 फीसदी की कमी कर सकता है और पूरे साल में 0.75-1 फीसदी की दरों में कटौती कमी देखी जा सकती है।

पढ़ें: किन शेयरों में मिलेगा जोरदार रिटर्न, किसमें कमाई?

बाजार में आगे की तेजी के लिए सरकार का रिफॉर्म के रास्ते पर आगे बढ़ना और कुछ जरूरी बिल पारित करना भी काफी जरूरी है। इंश्योरेंस बिल पास होना जरूरी है जिससे बहुत कम समय में भारी एफआईआई की पूंजी भारत में आ सकती है। सरकार को पेंशन बिल को पास करना चाहिए। जीएसटी, डीटीसी जैसे बिल को पास कर लागू कराना चाहिए।

सरकार को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की चाल रास्ते पर लाने के लिए कदम उठाने चाहिए। कंपनियों को कोयले का सप्लाई सुनिश्चित करने चाहिए। करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अटके हुए हैं जिन्हें मंजूरी मिलनी चाहिए।

शेयरों पर अजय बोडके का कहना है कि डीएलएफ में इस साल 20 फीसदी की बढ़त देखी जा सकती है। कंपनी नॉन कोर एसेट्स को बेच रही है और कुछ पूंजी भी जुटा सकती है जिससे जून तक कंपनी का कर्ज 15,000 करोड़ तक गिर सकता है। इसके अलावा लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के शेयर में निवेश कर सकते हैं। शेयर में इस साल 15 फीसदी की तेजी दिख सकती है।

इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में तेजी देखी जा सकती है। इनके तिमाही नतीजे काफी अच्छे आने का अनुमान है। अजय बोडके के मुताबिक मिडकैप शेयरों में श्री सीमेंट में निवेश किया जा सकता है। इसका कॉर्पोरेट गवर्नेंस अच्छा है। इस शेयर में 15 फीसदी का उछाल देखा जा सकता है। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में जम्मू एंड कश्मीर बैंक में अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं।

अजय बोडके के मुताबिक भारत इलेक्ट्रोनिक्स में खरीदारी की जा सकती है। साथ ही फार्मा शेयरों में टौरेंट फार्मा में अच्छा उछाल देखा जा सकता है। निवेशक अपोलो टायर्स में भी निवेश करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। डाल्टन कैपिटल एडवाइजर्स के एमडी यू आर भट्ट का कहना है कि अगर ईंधन कीमतों में बढोतरी होती है तो इससे बाजार की तेजी जारी रह सकती है। निफ्टी को 5600 के आसपास मजबूत सपोर्ट मिल सकता है। बाजार में गिरावट के लिए कोई जरूरी कारण मौजूद नहीं है।

वित्त वर्ष 2014 के बजट से पहले बाजार में कुछ अस्थिरता देखी जा सकती है। इस बार के बजट में सामाजिक खर्चों पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। बाजार को 29 जनवरी को आरबीआई द्वारा दरों में 0.25-0.50 फीसदी की कमी का अनुमान पहले से ही है। बजट में ऊंचे आय वर्ग के लिए टैक्स की दरें बढ़ाई जा सकती हैं। वित्तीय घाटे को काबू करने के लिए सरकार वित्त वर्ष 2014 में ज्यादा विनिवेश कर सकती है।

यू आर भट्ट के मुताबिक बाजार को डीजल कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का अनुमान है। डीजल का विनियंत्रण बाजार के लिए सकारात्मक कदम होगा। एचएसबीसी इंडिया के एमडी और हेड ऑफ रिसर्च जितेंद्र श्रीराम का कहना है कि भारतीय शेयर बाजार के लिए निवेशकों के रुख बदल रहा है। एफआईआई का रुख भारतीय बाजारों के लिए सकारात्मक रखने के लिए सरकार को मजबूत कदम उठाने चाहिए। अगर सरकार ईंधन कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी करता है तो बाजार की रीरेटिंग हो सकती है।

जितेंद्र श्रीराम के मुताबिक तीसरी तिमाही औमतौर पर आईटी सेक्टर के लिए कमजोर रहती है। हालांकि कमजोर रुपये के चलते आईटी शेयरों में तेजी आने की गुंजाइश बन रही है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: new delhi, share market, market, money, nifty, bse, nse, money, income, money



पिछली खबर
टेलीकॉम मंत्रालय ने मोबाइल कंपनियों को भेजा नोटिस
अगली खबर
किंगफिशर कर्मचारियों को विजय माल्या ने दिया भरोसा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 20,062 पर बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ। 17:27 PM, May 22, 2013

आम हुआ खास, दशहरी आम के लिए इस साल तरसेंगे लोग

स्वाद और सुंदरता में बेजोड़ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलीहाबाद इलाके का दशहरी आम इस साल लोगों को बहुत कम खाने को मिलेगा। 13:18 PM, May 22, 2013

बढ़ती गर्मी से उत्तरी राज्यों में बिजली संकट बढ़ा

बढ़ती गर्मी के साथ देश में बिजली संकट भी बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर उत्तरी राज्यों में मांग के मुकाबले सिर्फ 50 फीसदी तक बिजली सप्लाई हो पा रही है। 10:41 AM, May 22, 2013

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 89 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 89.20 अंकों की तेजी के साथ 20,200.81 पर खुला। 10:02 AM, May 22, 2013

भारती एयरटेल को 200 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस

सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट ने भारती एयरटेल को टैक्स नहीं चुकाने का नोटिस भेजा है। सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक भारती एयरटेल ने 200 करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। 09:27 AM, May 22, 2013

सरकारी बैंकों के विलय की तैयारी: पी चिदंबरम

सरकार कुछ सरकारी बैंकों को आपस में मिलाने पर सोच रही है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने खुद सरकारी बैंकों को मिलाकर 3-4 वर्ल्ड क्लास बैंक बनाने की वकालत की है। 09:26 AM, May 22, 2013

दूसरे दिन भी गिरावट जारी, सेंसेक्स 112 अंक गिरकर बंद

रुपए में कमजोरी बढ़ने और मुनाफावसूली के दबाव में लगातार दूसरे दिन बाजार फिसले। सेंसेक्स 112 अंक गिरकर 20,111 और निफ्टी 43 अंक गिरकर 6,114 पर बंद हुए। दिग्गजों से ज्यादा मिडकैप शेयरों की पिटाई हुई। 19:48 PM, May 21, 2013

छेड़छाड़ करने वाले आईगेट के CEO फणीश मूर्ति सस्पेंड

नैस्डैक लिस्टेड आईटी कंपनी आईगेट ने कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ फणीश मूर्ति को कंपनी से निकाल दिया है। मामला कंपनी की एक कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का है। 14:24 PM, May 21, 2013

LBT पर कारोबारियों की हुई जीत, हड़ताल खत्म

पिछले 3 हफ्ते से लोकल बॉडी टैक्स पर जारी व्यापारियों की हड़ताल सोमवार देर रात खत्म हो गई। व्यापारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक के बाद ये फैसला हुआ। 14:23 PM, May 21, 2013

इंफोसिस टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी

इंफोसिस 577 करोड़ रुपये के टैक्स डिमांड के खिलाफ अपील करेगी। ये टैक्स डिमांड विदेश में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से हुई कमाई और स्पेशल इकोनॉमिक जोन की कमाई पर की गई है। 10:38 AM, May 21, 2013
IBN7