इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में गुरुवार को हुए ड्रोन हमले में कम से कम चार संदिग्ध आतंकवादियों की मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली शहर के ईसू खेल क्षेत्र में ड्रोन विमान ने एक घर पर आतंकवादी ठिकाना होने के संदेह में चार मिसाइलें दागी। इस हमले में घर पूरी तरह नष्ट हो गया था, लेकिन इसके बावजदू लंबे समय तक ड्रोन विमान क्षेत्र के ऊपर मंडराते रहे। हमले में मारे गए लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: islamabad, pakistan, attack, drone attack, militant, death








कमेंट्स
0