लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रेल किराये में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को इस रेल किराये में बढ़ोतरी को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए। उन्होंने केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि बढ़ा रेल किराया वापस हो।
मायावती ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने सभी दर्जों में रेल किराया काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। ये फैसला जनहित में उचित नहीं है। केंद्र सरकार ने रेल मंत्रालय का भी अब कांग्रेसीकरण कर दिया है। जबकि इसके पूर्व में ये रेल मंत्रालय यूपीए के सहयोगी दलों के पास होने के कारण ये मंत्रालय कांग्रेस पार्टी के गलत आर्थिक नीतियों से बचा हुआ था।
माया ने कहा कि बजट शुरू होने से डेढ़ महीने पहले इस प्रकार रेल किराया बढ़ाकर केंद्र सरकार ने अपनी मनमानी का जो ये परिचय दिया है उसे जनहित का फैसला कतई नहीं कहा जा सकता है। केंद्र की सरकार लगातार गरीब और आम जन विरोधी फैसले लेकर दुखदायी व गैरकल्याणकारी सरकार साबित हो रही है। ऐसी स्थिति में बीएसपी की ये मांग है कि बढ़े रेल किराए को जनहित में तुरंत केंद्र सरकार वापस ले।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: uttar pradesh, mayawati, bsp, rail fair, congress, rail ministry








कमेंट्स
0