IBN7 IBN7

तनाव कम करें भारत और पाकिस्तान: अमेरिका

Posted on Jan 10, 2013 at 01:46pm IST | Updated Jan 10, 2013 at 01:49pm IST

वॉशिंगटन। अमेरिका ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो भारतीय जवानों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान से तनाव करने तथा आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करने की अपील की है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने बुधवार को कहा कि हम दोनों पक्षों से हिंसा समाप्त करने की अपील करते हैं और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों के लिए किए जाने वाले किसी भी प्रयास का समर्थन करते हैं।

एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम के उल्लंघन और दो भारतीय सैनिकों की नृशंस हत्या के भारत के आरोपों के संबंध में नूलैंड ने कहा कि हमने दोनों देशों की सरकारों के साथ हाल की घटनाओं पर चर्चा की है और उनसे आपस में बातचीत और शांति बनाए रखने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि हम जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर हिंसा की रिपोर्ट से चिंतित हैं। हम समझते हैं कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें इन मुद्दों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय प्रयास कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका एलओसी पर हिंसात्मक घटनाओं में वृद्धि की आशंका को लेकर चिंतित है, प्रवक्ता ने कहा कि हिंसा किसी भी देश के लिए जवाब नहीं है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: washington, india, america, pakistan, relation, loc



पिछली खबर
पाकिस्तान में ड्रोन हमला, 4 आतंकवादियों की मौत
अगली खबर
निजी हथियारों पर रोक के लिए अमेरिका में चली मुहिम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

तालिबान-अमेरिका के बीच होगी अब सीधी बातचीत

अमेरिका ने तालिबान के साथ सीधी बातचीत करने का फैसला किया है। व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घोषणा कर इसकी जानकारी दी। 10:55 AM, Jun 19, 2013

‘नार्वे में हुई थी तालिबान के ऑफिस की गुपचुप बातें’

नार्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बाथर ईदे ने कहा कि तालिबान अधिकारियों द्वारा पिछले कई महीनों तक नार्वे में आयोजित गुप्त वार्ता ने कतर में तालिबान कार्यालय को खुलवाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 10:05 AM, Jun 19, 2013

रूस: धमाके के बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए 6 हजार लोग

रूस के दक्षिण पश्चिम समारा क्षेत्र में स्थित सैन्य प्रशिक्षण इलाके में मंगलवार को हुए विस्फोट के बाद करीब छह हजार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 09:50 AM, Jun 19, 2013

चीन में घाटी में गिरी बस, 13 लोगों की मौत

पश्चिमोत्तर चीन में मंगलवार को एक पर्यटन बस के एक घाटी में गिर जाने के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। 23:42 PM, Jun 18, 2013

इराक में आत्मघाती हमले में 15 की मौत, 30 घायल

इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार को एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। 17:22 PM, Jun 18, 2013

सऊदी अरब का हज यात्रा स्थगित करने का अनुरोध

सऊदी अरब ने मक्का की विशाल मस्जिद में चल रहे विस्तार के काम के मद्देनजर विदेशी हज यात्रियों से इस साल उनकी यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया है। 10:54 AM, Jun 17, 2013

चीन: दुर्घटना में लापता हुए 5 बच्चों के शव मिले

चीन के फुजिआन प्रांत में हफ्तेभर पहले एक बस के नदी में गिर जाने की दुर्घटना में लापता हुए पांच बच्चे रविवार को मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 10:31 AM, Jun 17, 2013

इराक: श्रंखलाबद्ध कार विस्फोट में 30 लोगों की मौत

इराक के अलग-अलग शहरों में हुए श्रंखलाबद्ध कार विस्फोटों में 30 लोगों की मौत हो गई। बीबीसी के मुताबिक यह जानकारी पुलिस और डॉक्टरों ने रविवार को दी। 09:55 AM, Jun 17, 2013

पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह पिछले एक हफ्ते से प्रिटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 09:34 AM, Jun 17, 2013

पाक के क्वेटा में छात्राओं पर आतंकी हमला, 11 की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में आतंकियों ने महिला यूनिवर्सिटी की बस को बम से उड़ा दिया। इस हमले में 11 छात्राओं की मौत हो गई जबकि 22 जख्मी हो गईं। ये हमला सरदार बहादुर खान महिला यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर हुआ। 17:12 PM, Jun 15, 2013
IBN7