IBN7 IBN7

निजी हथियारों पर रोक के लिए अमेरिका में चली मुहिम

Posted on Jan 10, 2013 at 02:01pm IST | Updated Jan 10, 2013 at 02:02pm IST

वॉशिंगटन। अंधाधुंध फायरिंग में एक बार जख्मी हो चुकी अमेरिकी कांग्रेस की भूतपूर्व सदस्या ग्रैब्रियल गिफोर्ड्स ने अमेरिका में शस्त्र हिंसा के खिलाफ एक व्यापक मुहिम की शुरुआत की है। गिफोर्ड्स ने एरिजोना के टक्सन में अंधाधुंध फायरिंग की वारदात की दूसरी बरसी पर मंगलवार को मुहिम की शुरुआत की। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी और पूर्व सांसद बुरी तरह जख्मी हुई थी।

गिफोर्ड्स और अंतरीक्ष यात्री रह चुके उनके पति मार्क केली ने कहा कि दिलदहला देनी वाली फायरिंग की घटनाओं ने हमारे समुदाय में आतंक का बीज बो दिया है। हजारों अमेरिकी इसके भुक्तभोगी रह चुके हैं। इसके बावजूद कांग्रेस ने इसे रोकने के लिए कोई असाधारण काम नहीं किया।

पति-पत्नी की टीम ने अपने नए मुहिम को अमेरिकन फॉर रेस्पॉन्सिबल साल्यूशन नाम दिया है। इसका मकसद पैसा जुटाना है ताकि उससे हथियारों के पूरजोर समर्थक नेशनल राइफल एसोसियेशन व अन्य के प्रभाव को संतुलित किया जा सके। गिफोर्ड्स और केली ने दिसंबर में फायरिंग में मारे गए व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के साथ एक भावुक मुलाकात भी की। कानेक्टीकट के सैंडी हुक एलमेंट्री स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग में बीस बच्चे और छह लोग मारे गए थे।

उन्होंने कहा कि वे महज यह उम्मीद लगाए बैठे नहीं रह सकते कि एक हादसा अगले हादसे को रोकेगी। दोनों ने निजी हथियार खरीदने वाले किसी भी व्यक्ति की पृष्ठभूमि की व्यापक छानबीन और मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के प्रभावी इलाज की मांग की।

केली ने बतया कि उन्होंने हाल ही में वालमार्ट से एक बंदूक खरीदी और अपनी पृष्ठभूमि की जानकारी दी। ऐसा करना कोई मुश्किल काम नहीं है। गिफोर्ड्स बताती हैं कि एक पागल द्वारा पिस्टल से छह व्यक्तियों को शूट करने और उन्हें बुरी तरह जख्मी करने की घटना के बाद से अमेरिका 11 अंधाधुंध फायरिंग की घटनाओं का गवाह रहा है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: washington, america, us, weapons



पिछली खबर
तनाव कम करें भारत और पाकिस्तान: अमेरिका
अगली खबर
पाकिस्तान: 6 बम धमाकों में 103 की मौत, 270 जख्मी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

इंटरनेट ने 23 साल बाद युवक को मां-बाप से मिलाया

इंटरनेट ने परिवार से बिछड़े लोगों को फिर माता-पिता से मिलाने का काम इस बार चीन में किया जहां पांच साल की उम्र में अपहृत एक बच्चा 28 साल की उम्र में अपने मूल परिवार से मिल सका। 15:20 PM, May 18, 2013

न्यूयार्क में दो रेलगाड़ियों में टक्कर, 60 लोग घायल

अमेरिका के न्यूयार्क सिटी के नजदीक शुक्रवार शाम अतिव्यस्त समय में दो यात्री रेलगाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 60 लोग घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। 10:40 AM, May 18, 2013

चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत, 14 लापता

दक्षिण चीन में हाल में हुई बारिश और ओला-वृष्टि से 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 लोग लापता हैं। यह जानकारी शुक्रवार को एक सरकारी आंकड़े से सामने आई है। 10:33 AM, May 18, 2013

इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 लोगों की मौत, 148 घायल

इराक में शुक्रवार को हुए श्रंखलाबद्ध विस्फोटों में 73 लोगों की मौत हो गई जबकि 148 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी। 09:51 AM, May 18, 2013

51 भारतीय मछुआरों को जल्द रिहा करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो ने 51 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर रिहा करने का फैसला किया है। 16:13 PM, May 17, 2013

ऐसा ही रहा तो ब्रिटेन में अल्पसंख्यक हो जाएंगे इसाई!

ब्रिटेन में इसाई धर्म को मानने वालों की संख्या लगातार घट रही है। पहले के मुकाबले यह संख्या अब 50 फीसदी की तेज गति से कम होती जा रही है। 16:10 PM, May 17, 2013

दक्षिणी मिस्र में मिला 14 सौ साल पुराना नर कंकाल!

दक्षिणी मिस्र के अस्वान शहर में एक सैनिक का 14 सौ साल पुराना कंकाल मिला है। पुरातत्वविदों के अनुसार यह कंकाल मिस्र और न्यूबिया की सरहद के पास एक खेत से मिला है। 14:37 PM, May 17, 2013

अफगानिस्तान को रूस से मिलेंगे 12 MI-17 हेलीकॉप्टर

रूस, अफगानिस्तान को इस साल के अंत तक 12 एमआई-17वी5 सैन्य मालवाहक हेलीकॉप्टर देगा। 14:29 PM, May 17, 2013

बोस्टन धमाकाः आरोपी ने नाव पर लिखी थी गुनाह की इबारत

बोस्टन धमाके के आरोपी 19 साल के जोखार जारनायेव को जिस नाव से गिरफ्तार किया गया उसने उसी नाव की दीवार पर कलम से अपने गुनाह की इबारत लिखी थी। 12:15 PM, May 17, 2013

ओबामा बोले, सीरिया संकट पर खुले हैं तमाम विकल्प

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि सीरिया संकट को लेकर सभी तरह के विकल्प खुले हैं। 10:08 AM, May 17, 2013
IBN7