इलाहाबाद। इलाहाबाद में 14 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ के दौरान मोक्षदायिनी गंगा के प्रदूषण पर अंतरिक्ष से पैनी नजर रखी जाएगी।
गंगा के प्रदूषण और गंगाजल की स्वच्छता पर हर मिनट सेटेलाइट की नजर रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस काम के लिए इलाहाबाद के मेला क्षेत्र और पास में छह स्थानों पर उच्च स्तरीय मशीने लगाई हैं जिनके जरिए गंगाजल की स्वच्छता पर लगातार पैनी नजर रखी जाएगी।

गंगा नदी से जोड़ी गई यह मशीनें हर एक मिनट पर गंगा के पानी की गुणवत्ता की छानबीन कर इसका रिकॉर्ड सेटेलाइट से लिंक करेंगी। यह रिकॉर्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और कुंभ मेले की कई वेबसाइट पर आनलाइन रहेगा जिसे कोई भी घर बैठें अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर देख सकेगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: allahabad, uttar pradesh, pollution, ganga, mahakumbh, space








कमेंट्स
0