IBN7 IBN7

बिहार में आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज

Posted on Jan 10, 2013 at 03:33pm IST | Updated Jan 10, 2013 at 03:34pm IST

मुजफ्फरपुर। राजस्थान में एक प्रवचन के दौरान दिल्ली में हुए गैंगरेप मामले पर एक समागम के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर आसाराम बापू के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में मामला दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ए पी सिंह की अदालत में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बुधवार को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दायर किया है।

ओझा ने आरोप लगाया है कि पिछले हफ्ते राजस्थान के टोंक जिले में एक प्रवचन के दौरान दिल्ली में गैंगरेप की शिकार छात्रा को भी दुष्कर्मियों के बराबर का दोषी बताना पूरे नारी समाज का अपमान है। यह बयान किसी भी भारतीय को आहत कर देने वाला है।

बिहार में आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज

ओझा ने इसे देश को बांटने वाला जैसा बयान बताते हुए आसाराम को कठोर सजा देने की प्रार्थना की है। अर्जी में कहा गया है कि एक ओर जहां पूरा देश दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने की अपील कर रहा है तो दूसरी ओर प्रवचन में ऐसे बयान देना निंदनीय है। ओझा ने बताया कि अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो फरवरी की तारीख तय की है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: muzaffarpur, bihar, asaram bapu, statement, court, gang rape



पिछली खबर
राजस्थान में मुस्लिम लड़कियों के मोबाइल रखने पर रोक
अगली खबर
दिल्ली गैंगरेप: घरवालों के लिए मर चुका है नाबालिग आरोपी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7