IBN7 IBN7

द्रविड़ की सलाह, टी-20 और सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ें धोनी

Posted on Jan 10, 2013 at 05:10pm IST

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा है कि मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट की कप्तानी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ट्वेंटी-20 और आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए।

द्रविड़ ने धोनी का बचाव करते हुए कहा कि अकेले धोनी ही हैं जो फिलहाल टेस्ट टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी अब भी टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि वह ट्वेंटी-20 टीम और सुपर किंग्स की कप्तानी से हट जाएं। पूर्व कप्तान ने कहा कि धोनी को अब इस बात को समझना होगा कि वह हमेशा कप्तानी नहीं कर सकते हैं। लगातार खेलने और कप्तानी से उनका खेल भी प्रभावित हो रहा है। उनके लिए अपनी कप्तानी के तरीके को भी बदलना होगा। उनमें जानने की इच्छा और मदद लेने की भावना का होना भी जरूरी है।

द्रविड़ की सलाह, टी-20 और सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ें धोनी

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ अपनी जमीन पर टेस्ट सीरीज गंवाने और हाल ही में संपन्न हुई वनडे सीरीज के दौरान पाकिस्तान से शिकस्त झेलने के बाद से कप्तान धोनी आलोचनाओं से घिरे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: rahul dravid, ms dhoni, captainship, t-twenty, test, ipl



पिछली खबर
क्या सचिन जैसा कमाल दिखा पाएंगे अर्जुन, या फिर...?
अगली खबर
क्या टीम इंडिया दे पाएगी राजकोट में जीत का तोहफा?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7