नई दिल्ली। भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों के हमले में मारे गए दो भारतीय सैनिकों को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक भारतीय सैनिकों की मौत के बाद पाकिस्तानी सेना ने जश्न मनाया। खुफिया एजेंसी ने पाक सेना को भारतीय सैनिकों की मौत पर बधाई देने की बात पकड़ी है।
इस बातचीत से साफ जाहिर हो रहा था कि मौत के बाद पाक सैनिक एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे। इससे ये आशंका सही साबित होती दिख रही है कि पाक सेना ने इस हमले के लिए पहले ही तैयारी कर रखी थी। इससे पहले खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खुलासा भी हुआ था कि हमले से करीब एक सप्ताह पहले लश्कर ए तोएबा चीफ हाफीज सईद ने बॉर्डर का दौरा किया था।

इस घटना को लेकर भारत में जबरदस्त रोष का माहौल है। भारत सरकार से पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की जा रही है। इस घटना के कारण भारत-पाक के रिश्तों और बातचीत की प्रक्रिया पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में ये नया खुलासा रिश्तों को और बिगाड़ सकता है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: LOC, Soldier, Indian army, Pakistan, Army, Celebration, Intelligence agency, Attack on soldier








कमेंट्स
1