IBN7 IBN7

दिल्ली गैंगरेप: घरवालों के लिए मर चुका है नाबालिग आरोपी

Posted on Jan 10, 2013 at 06:01pm IST | Updated Jan 10, 2013 at 06:17pm IST

बदायूं। पूरे देश को झकझोर देने वाले दिल्ली में पिछले 16 दिसंबर को हुये गैंगरेप के नाबालिग आरोपी को भले ही बहुत कड़ी सजा नहीं मिले और वह जिंदा रह जाये लेकिन परिवार ने उसे मरा मान लिया है।

गैंगरेप मामले के छह आरोपी में से एक राज मोहम्मद नाबालिग है और हो सकता है कि सजा के तौर पर उसे फांसी नहीं हो और वह जिंदा रहे लेकिन अपने परिवार के लिए वह मर चुका है। राज मोहम्मद उत्तर प्रदेश में बदायूं के छोटे से गांव भवानीपुर का रहने वाला है। महज 11 साल की उम्र में ही गांव के कुछ लड़कों के साथ वह दिल्ली चला गया था। खुद उसकी मां अनिसा ने उसे गरीबी के चलते गांव से बाहर शहर में कुछ बनने भेजा।

दिल्ली गैंगरेप: घरवालों के लिए मर चुका है नाबालिग आरोपी

गांव के लड़के तो वापस आ गये लेकिन वह नहीं आया। राज मोहम्मद ने एक साल तक तो ढाबे पर काम किया और घर पैसे भेजे मगर उसके बाद कहीं गायब हो गया। मां-बाप को उसका कोई पता नहीं चला। राज की मां अनीसा गांव के एक आधे बने हुए घर में अपने मंद बुद्धि पति, दो बेटी और दो छोटे बेटों के साथ रहती है। मां और दोनों बेटी मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: delhi gangrape, accused, badaun, uttar pradesh, family, bus



पिछली खबर
बिहार में आसाराम बापू के खिलाफ मामला दर्ज
अगली खबर
नाबालिग लड़की को अगवा कर 7 लोगों ने किया गैंगरेप

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7