नई दिल्ली। सीमा पर भारतीय सैनिकों से अमानवीय व्यवहार को लेकर जबरदस्त आलोचना का शिकार बने पाकिस्तान ने अब भारतीय व्यापारियों के लिए रास्ते ही बंद कर दिए हैं। पाकिस्तान ने पुंछ में एलओसी पर भारतीय ट्रकों की आवाजाही रोक दी है। जब भारतीय ट्रक माल लेकर पहुंच तो एंट्री गेट ही नहीं खोला गया। ट्रक रोके जाने से भारतीय व्यापारियों को करीब ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान सफाई दी है कि ज्यादा ट्रक आने की वजह से एंट्री गेट बंद किए गए।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: LOC, Pakistan, Trucks, Traders, Poonch, 2.5 Crore, Loss








कमेंट्स
0