IBN7 IBN7

अर्जुन के रूप में क्या देश को मिलेगा एक और तेंदुलकर?

Posted on Jan 10, 2013 at 07:42pm IST

नई दिल्ली। कहते हैं खिलाड़ी आते-जाते हैं खेल चलता रहता है। मैदान चाहे कोई भी हो, लेकिन जिसके खून में ही खेल हो उसका मैदान में आना थोड़ा अलग होता है। खासकर तब जब पिता सचिन की तरह हों, जिसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। ऐसे में उम्मीदें खुद ब खुद बढ़ जाती हैं। कई बार मैदान पर पिता के साथ नजर आने वाले अर्जुन तेंदुलकर उन्हीं के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला कदम रख दिया है।

सचिन के बेटे अर्जुन का मुंबई अंडर-14 टीम के लिए चुनाव हुआ है। उन्हें वेस्ट जोन की टीम में शामिल किए गया है। हाल ही में हुए अंडर-14 के ट्रायल में अर्जुन ने बेहतर प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन ने सेलेक्शन ट्रायल के दौरान अपनी टीम की ओर से ओपनिंग की थी। अब वो अहमदाबाद में 20 जनवरी से शुरू होनेवाले अंडर-14 टूर्नामेंट में खेलेंगे।

अर्जुन के रूप में क्या देश को मिलेगा एक और तेंदुलकर?

अहम ये है कि अर्जुन मैदान पर ऐसे वक्त में उतर रहे हैं, जब उनके पिता वनडे क्रिकेट की किताब में कई नए अध्याय जोड़कर विदाई ले चुके हैं। अगर पिता और बेटे की उम्र का फासला 28 साल का नहीं होता तो शायद हम दोनों को एक साथ मैदान पर देख रहे होते। 12 साल के अर्जुन को अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने में देर लगेगी। लेकिन अगर पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए वो भी उनकी तरह कम उम्र में शुरुआत करते हैं तो बाप-बेटे को एकसाथ मैदान पर देखने का सपना अभी भी सच हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ तो आईपीएल में ही सही।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Arjun Tendulkar, Under-14, West zone, Cricket, Mumbai, Sachin Tendulkar



पिछली खबर
आखिर यहां से कैसे उभर रहे हैं तेज गेंदबाजी के नए फनकार?
अगली खबर
ट्वेंटी-20 और सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ें धोनी: द्रविड़

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

पाक क्रिकेट को इमरान खान ने किया बर्बादः आमिर सोहेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बाहर हो चुकी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने टीम के इस खस्ता हाल के लिए दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया है। 13:30 PM, Jun 17, 2013

जीत के दावे हुए हवा, नप सकते हैं पाक के कोच-कप्तान

चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हराने का दावा करने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान पर तलवार चल सकती है। 12:51 PM, Jun 17, 2013

IPL से जुड़े सबको मिलकर खेल अच्छा रखना होगाः शाहरुख

शाहरुख खान ने कहा है कि जो भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है और आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को मिलकर ही क्रिकेट को अच्छा खेल बनाकर रखना होगा। 14:05 PM, Jun 14, 2013

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने अशरफ के निलंबन पर लगाई रोक

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख जाका अशरफ के निलंबन पर रोक लगा दी है। 15:05 PM, Jun 13, 2013

करियर की नए सिरे से शुरूआत करना चाहता हूं: चव्हाण

आईपीएल छह में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण गिरफ्तारी झेल चुके राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेटर अंकित चव्हाण ने जमानत पर रिहाई के बाद कहा कि वह नए सिरे से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। 14:49 PM, Jun 13, 2013

वार्नर और जो रूट टकराए, गुस्साए क्रिकेटर के ट्विट्स

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में यह कहा गया कि डेविड वार्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता तोड़ी है। इस कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर बैठाया गया है। 14:36 PM, Jun 13, 2013
Photogallery
'शिखर' पर धवन
10:49 AM, Jun 12, 2013

फेसबुक के जरिए अपने लेडी लक से मिले थे शिखर धवन

धवन की इस सुनहरी कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत, जूनून और कभी हार न मानने का जज्बा तो है ही, लेडी लक का भी असर हैं। 10:31 AM, Jun 12, 2013
IBN7