IBN7 IBN7

मूवी रिव्यूः साल का पहला तोहफा है ‘मटरू की बिजली का मंडोला’

Posted on Jan 12, 2013 at 03:31pm IST | Updated Jan 12, 2013 at 03:40pm IST

नई दिल्ली। फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ को देखा जाए तो इसे विशाल भारद्वाज की हॉलीडे मूवी कहा जा सकता है। पागलपन और पागल किरदारों से भरी फिल्म पर अच्छी बात यह है कि एक लाइट मूड में भी इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर ने कई दिलचस्प बातें की हैं। हरियाणा के काल्पनिक गांव में अमीर उद्योगपति हैरी मंडोला यानी पंकज कपूर एक चालाक मिनिस्टर यानी शबाना आज़मी के साथ मिलकर गरीब किसानों की जमीने हथिया कर वहां एक इंडस्ट्रियल प्लांट बनाने का प्लान बना रहा है।

हैरी को शराब पीने की प्रॉब्लम है पर जब वो नशे में होता है तो वह एक अच्छा आदमी है जो गांव वालों और उनके हालात पर उनसे सहानभूति रखता हैं। यहां तक कि एक रात नशे की हालत में वो खुद के ही खिलाफ मोर्चा शुरू कर बैठता है। उसका नौकर हुकुम सिंह मटरू यानी इमरान खान को सिर्फ इसलिए हायर किया गया है ताकि वो मंडोला की पीने की आदत छुड़वा सके, पर यह कहना जितना आसान है करना उतना ही मुश्किल है। वहीं एक ऐसी डील बनी है जो दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद रहेगी। मंडोला अपनी बिन मां की बेटी बिजली यानी अनुष्का शर्मा की सगाई उसी मिनिस्टर के बेवकूफ बेटे यानी आर्य बब्बर से तय करता है।

मूवी रिव्यूः साल का पहला तोहफा है ‘मटरू की बिजली का मंडोला’

गुलाबी भैंस की कल्पना से लेकर जानलेवा नशे भरी फ्लाइट तक फिल्म का ह्यूमर बहुत ही खूबी के साथ शिफ्ट होता रहता है जो शायद ही कहीं गलत निकला हो। भारद्वाज करप्ट नेता और अमीर उद्योगपतियों पर भी समय पर कटाक्ष करते रहते हैं और उस गरीब जनता को सपोर्ट करते हैं जो इन सब के बीच पिस जाता हैं। शानदार संगीत और बेहतरीन कहानी के साथ डायरेक्टर इन अजीब किरदारों में जान डालते हुए इन्हें बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारते हैं।




मंडोला और मटरू के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक है, जिसका पता उस सीन से चलता है जिसमें वो एक कुंए को अपने रास्ते में खड़ा होने की सजा देने का फैसला करते हैं। वहीँ बिजली भले ही बिगड़ैल हो, लेकिन उसके अंदर की संजीदगी सामने आती है, ख़ासतौर पर उन सीन्स में जिसमे वो अपने पिता के साथ है। यहां अगर कोई चीज़ बनावटी लगती है तो वो है मटरू और उसके पुराने कॉलेज फ्रेंड के बीच की बातचीत जिससे वो मदद मांगने जाता है, या जिस तरह से शबाना आज़मी के करप्ट मिनिस्टर के किरदार को बनाया गया है।

इस फिल्म की भाषा और एसेंट उतना जाना पहचाना नहीं लगता, इस वजह से इसकी आदत पड़ने में थोड़ा वक्त लग जाता हैं। इसके हर जोक और डायलॉग को समझ पाना ज़रा मुश्किल है और यह देखते हुए इसकी राइटिंग इतनी अच्छी है यह अफसोस की बात हैं। पूरी कास्ट में अनुष्का शर्मा साफ तौर पर एक जिंदादिल और लेकिन अंदर से दर्दभरी लड़की के किरदार में डिपेंडेबल हैं। पंकज कपूर जैसे वेटरन के साथ एक्टिंग करते हुए और मटरू के किरदार में पूरी तरह समाते हुए इमरान खान अपने शानदार अभिनय से आपको चौका देंगे।

फिल्म पूरी तरह से जाती है पंकज कपूर को, जो इस अनोखे से मंडोला के किरदार में घुसने में कोई कमी नहीं छोड़ते। यह मजेदार है कि कैसे वो नशे की हालत में ही एक दम सही बात कह जाता है, पर आर्य बब्बर नेता के बेवकूफ बेटे के तौर पर अपने बेहतरीन काम से आप सभी का दिल जीत लेंगे। वो कैसी अपनी मंगेतर को जूलू डांसिंग ट्रापू गिफ्ट करते हैं, यह उनकी मां की चालाकियों पर उनका देर से आने वाला रिएक्शन देखने लायक हैं और इस चार्मिंग फिल्म में वो एक सरप्राइज पैकेट की तरह हैं।

फिल्म ‘सात खून माफ’ की निराशा के बाद लौटते हुए विशाल भारद्वाज एक मजेदार और रेलीवेंट फिल्म देते हैं। मै फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ को पांच में से चार स्टार देता हूं, साल का पहला तोहफा आ गया हैं, इसे मिस मत करिएगा। (विस्तृत समीक्षा के लिए वीडियो देखें)


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Film, Bollywood, Matru Ki Bijlee Ka Mandola, Anushka Sharma, Rajeev Masand Ki Pasand



पिछली खबर
मूवी रिव्यूः पर्दे पर रियल लगती है ‘द इंपॉसिबल’ की सुनामी
अगली खबर
मूवी रिव्यूः सीन पेन की जानदार एक्टिंग के लिए देखें ‘गैंगस्टर स्काउड’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
कैमरे के पीछे सितारे
08:13 AM, Jun 19, 2013
Photogallery
स्कूटर पर सवार स्टार
08:30 AM, Jun 18, 2013

तस्वीरों में देखें: कब-कब फिल्मों में दिखे खिलाड़ी?

ओलंपिक के ब्रांज मेडलिस्ट मुक्केबाज विजेंदर सिंह बॉलीवुड में अक्षय कुमार की फिल्म 'फगली' में अपना डेब्यू कर रहे हैं। और भी ऐसे कई मशहूर स्पोर्ट्स पर्सन हैं फिल्म करने के मौके को ना नहीं कह सके। 08:13 AM, Jun 14, 2013

तस्वीरों में देखें: किस-किसको एकता ने बनाया स्टार

एकता कपूर शनिवार को 38 साल को हो गईं। एकता ने अपने करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से की और आज वो कई बड़ी फिल्में बना चुकी हैं। एकता ने छोटे पर्दे पर तमाम लोगों को स्टार बना दिया। 10:42 AM, Jun 08, 2013

55 साल के बाद भी खुद को न्यूकमर मानते हैं धर्मेंद्र

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में आए लगभग 55 साल हो चुके हैं, लेकिन वो अपने आपको अब भी न्यूकमर मानते हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि मैं इस इंडस्ट्री में अभी भी नया हूं और अभी भी सीख रहा हूं। 13:02 PM, Jun 07, 2013
IBN7