IBN7 IBN7

'ऑफिस में मिनी स्कर्ट पहनने पर रोक लगे'

Posted on Jan 14, 2013 at 09:43pm IST | Updated Jan 14, 2013 at 09:58pm IST

लंदन। एक अध्ययन के मुताबिक ब्रिटेन में एक तिहाई पुरुषों का मानना है कि कार्यालयों में हॉट पैंट, मिनी स्कर्ट और लो कट टॉप पर पाबंदी होनी चाहिए, क्योंकि इनसे ध्यान भटकता है। समाचार पत्र डेली मेल ने ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन द्वारा किए गए एक अध्ययन के हवाले से यह जानकारी दी।

पुरुषों ने कहा कि महिलाओं को काम पर ऐसे बदन दिखाऊ कपड़े पहनने से रोका जाना चाहिए। 32 फीसदी पुरुषों ने हॉट पैंट को अस्वीकार्य बताया, 30 फीसदी ने कहा कि चीते वाले प्रिंट का कुछ भी पहनने से रोका जाना चाहिए।

27 फीसदी पुरुषों ने कहा कि पारदर्शी टॉप पर रोक होनी चाहिए। 24 फीसदी ने मिनी स्कर्ट और 22 फीसदी ने लो कट टॉप्स पर रोक लगाने की मांग की।

गौर करने वाली बात यह है कि 67 फीसदी महिलाओं ने भी कहा कि उनकी महिला साथियों को छोटे कपड़े पहनने से रोका जाना चाहिए। 52 फीसदी महिलाओं ने कहा कि मिनी स्कर्ट पेशेवर पोषाक नहीं है।

एक तिहाई से अधिक महिलाओं ने कहा कि लाल कपड़े पहनने से उनमें आत्मविश्वास आता है। 32 फीसदी लोगों ने नारे लिखे टीशर्ट और 26 फीसदी ने नोवेल्टी टाई को भी खारिज किया।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: london, britain, daily mail, according to one study, men, offices in the UK, hot pants, mini skirts, low cut tops should be banned



पिछली खबर
मिस यूनिवर्स के ताज से चूकीं भारत की शिल्पा
अगली खबर
देखें: हॉलीवुड में जाकर कितनी बदल गई ‘साड़ी’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
शेवरले की नई ‘एंजॉय’
07:46 AM, May 20, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7