IBN7 IBN7

देखें: गैलेक्सी से टक्कर लेगा ‘लुमिया 920’?

  • ibnkhabar.com
Posted on Jan 15, 2013 at 07:53am IST | Updated Jan 15, 2013 at 05:30pm IST

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ फिर से मजबूत बनाने के लिए नोकिया ने अपना बहुप्रतिक्षित विंडो-8 स्मार्टफोन ‘नोकिया लुमिया-920’, ‘नोकिया लुमिया-620’ और ‘नोकिया लुमिया-820’ को भारतीय बाजार में उतार दिया है। स्मार्टफोन की जंग में सैमसंग और एप्पल से पिछड़ चुकी नोकिया इस फोन के जरिए एक बार फिर मोबाइल बाजार की बादशाह बनना चाहती है। ‘नोकिया लुमिया-920’ की कीमत 38,199 रु है जबकि नोकिया लिमुया-820 की कीमत 27,559 रु है।

नोकिया लुमिया-920 में 4.5 इंच की गोरिल्ला ग्लास वाली एचडी टचस्क्रीन डिसप्ले है वो भी 720 x 1280 हाई रिजॉल्योशन पिक्सल के साथ। 1 जीबी की रैम क्षमता और 32 जीबी की मास मेमोरी क्षमता है। ‘नोकिया लुमिया-920’ में 8.7 मेगापिक्सल का प्योरव्यू कैमरा दिया गया है वो भी कार्ल जाइस ऑप्टिक्स के साथ। और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 1.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

नोकिया लुमिया-920’ में सबसे तेज तर्रार लेटेस्ट 1.5गीगाहर्ट्ज़ का ड्यूल कोर स्नैपड्रैगन एस4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1जीबी की रैम क्षमता है। कंपनी इसके साथ 7जीबी की स्काईड्राइव स्टोरेज क्षमता का ऑफर भी दे रही है। ‘नोकिया लुमिया-920’ में मौजूदा फोन से सबसे ज्यादा पावर की बैटरी दी है। 2000 एमएएच बैटरी के साथ इस स्मार्टफोन का स्टैंडबाय टाइम भी सबसे ज्यादा है। इसमें सबसे खास है इसका ‘फैट ब्वॉय रिचार्जिग पिलो’ नाम का वायरलेस चार्जिंग सिस्टम जो इसे एक यूनिक स्मार्टफोन बनाता है।

इस फोन में इंटरनेट एक्सप्लोरर-10, फुल नोकिया लोकेशन, बेहतर बिज़नेस ग्रेड सिक्योरिटी जैसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं। पीले, लाल, सफेद, ग्रे और काले रंगों में आने वाला यह फोन वन पीस पॉलीकार्बोनेट बॉडी से बना है। नोकिया लुमिया-820 में 4.3 इंच की OLED डिसप्ले स्क्रीन है। 1 जीबी की रैम क्षमता है और 32 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट है।

नोकिया लुमिया-820 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और एक फ्रंट फेसिंग वीजीए कैमरा भी है। इसमें 1जीबी की रैम क्षमता है और 1.5गीगाहर्ट्ज़ का ड्यूल कोर स्नेपड्रेगन एस4 प्रोससर है। ‘नोकिया लुमिया-920’ का प्योरव्यू सॉफ्टवेयर किसी भी ब्लरी इमेज को गुड लुकिंग बनाता है। वहीं, इसके कैमरे से अंधेरे में भी ली जाने वाली फोटो किसी भी स्मार्टफोन की तुलना में 5 से 10 गुना शानदार दिखेगी।‘नोकिया लुमिया-920’ की कीमत 38,199 रु है जबकि नोकिया लिमुया-820 की कीमत 27,559 रु है। स्लाइड शो देखें


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: nokia lumnia 920, samsung galaxy, smartphone, nokia, samsung



पिछली खबर
देखें: वीडियोकॉन के सस्ते ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन
अगली खबर
कार्बन के स्मार्टफोन पर एयरटेल का इंटरनेट मुफ्त!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
मर्सिडीज की नई मिनी SUV
08:01 AM, May 09, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7