IBN7 IBN7

महाकुंभ 2013 : संगम तीरे बना है शहीदों का एक गांव

Posted on Jan 16, 2013 at 10:48am IST

इलाहाबाद। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले में उन जवानों के लिए भी जगह दी गई है, जिन्होंने करगिल युद्ध और मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दौरान देश की आन-बान और शान के लिए अपनी शहादत दी थी। महाकुंभ में सेक्टर नौ में पहली बार शहीदों के परिजनों के लिए अलग से एक गांव बसाया गया है और इसमें एक बहुत बड़ी यज्ञशाला तैयार की गई है जिसमें हवन-पूजन का काम किया जाएगा।

करगिल युद्ध और मुंबई आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए महाकुंभ में हरिश्चंद्र मार्ग पर सेक्टर नौ स्थित संत बालक योगेश्वर दास जी महाराज के शिविर में 30 झोपड़ीनुमा बैरक बने हैं और सेना की ओर से 16 टेंट लगाए गए हैं।

महाकुंभ 2013 : संगम तीरे बना है शहीदों का एक गांव

इस शिविर में विशाल यज्ञशाला में 100 कुंड बनाए गए हैं। यहां पर शहीदों के लिए यज्ञ की जाएगी और इसके लिए वाराणसी से पंडितों की टीम बुलाई गई है। बद्रीनाथ धाम के बालक योगेश्वर दास ने साल 2005 में पहली बार शहीदों के परिवारों के लिए यज्ञ किया था। जम्मू में हुए इस महायज्ञ में कारगिल युद्ध के शहीदों के घर वाले शामिल भी हुए थे।

इस शिविर के एक संत बताते हैं कि 2010 में हरिद्वार में हुए कुंभ मेले में हुए महायज्ञ में भी शहीदों के परिवारों को एकत्रित किया गया था लेकिन प्रयाग के इस कुंभ में शहीदों के परिजनों को पहली बार लाने की पहल की जा रही है। संत ने बताया कि प्रशासन की ओर से सेक्टर नौ में गंगा के ठीक किनारे इसके लिए जमीन दी गई है और उसके बाद लाखों रुपये खर्च कर यहां एक बहुत बड़ी यज्ञशाला भी बनवाई गई है। संत के मुताबिक शहीदों के परिजनों ने भी यहां आने के लिए हामी भरी है। यज्ञशाला में 100 कुंड बनाए गए हैं। एक बार सभी लोगों के पहुंचने के बाद हवन-पूजन का काम शुरू कर दिया जाएगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Mahakumbh 2013, Allahabad, Piligrims, Ganga, Sangam, Saint, Kargil, Martyre



पिछली खबर
महाकुंभ 2013: महिलाओं से अधिक श्रृंगार करते हैं नागा साधु
अगली खबर
देखें: संगम के तट पर कुंभ मेले की शाम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7