IBN7 IBN7

अब संजय कपूर ने भी छोड़ा भारती एयरटेल का साथ

Posted on Jan 16, 2013 at 11:45am IST

मुंबई। भारती एयरटेल के टॉप मैनेजमेंट से लोगों के जाने का सिलसिला जारी है। कंपनी के सीईओ संजय कपूर ने भी इस्तीफा दे दिया। संजय कपूर की जगह पर अब गोपाल विट्ठल भारती एयरटेल के नए सीईओ होंगे। संजय कपूर 15 साल के बाद अब भारती एयरटेल से अपना नाता तोड़ रहे हैं।

संजय कपूर ने 1998 में सीओओ के तौर पर भारती एयरटेल ज्वाइन किया था। गोपाल विट्ठल ने अप्रैल 2012 में भारती एयरटेल में अपनी वापसी की थी और वो ग्रुप डायरेक्टर-स्पेशल प्रोजेक्ट्स बनाए गए थे। कंपनी के मैनेजमेंट में ये बदलाव 1 मार्च 2013 से लागू होंगे। पिछले महीने कंपनी के टॉप मैनेजमेंट से 3 लोगों ने इस्तीफा दिया था। भारत और दक्षिण अफ्रीका में नेटवर्क ऑपरेशन देख रहे शंकर हल्दर ने भी इस्तीफा दे दिया था। इनके अलावा कंपनी के सप्लाई चेन हेड एस अशोकन और आईटी डायरेक्टर अमृता गंगोत्रा ने भी इस्तीफा दे दिया था।

अब संजय कपूर ने भी छोड़ा भारती एयरटेल का साथ


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Sanjay kapoor, Bharti airtel, Resigned, Top management, Shankar haldar



पिछली खबर
मारुति सुजुकी की कारें 20000 रुपये तक महंगी
अगली खबर
169 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 117 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.41 अंकों की तेजी के साथ 19,791.74 पर खुला। 09:48 AM, May 24, 2013

टाटा स्टील को चौथी तिमाही में 6528 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 6528 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 433.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 09:29 AM, May 24, 2013

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ीं

आईगेट से हटाए गए फणीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उन पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा भी चलेगा। 09:29 AM, May 24, 2013

टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी रुकेगी: TRAI

देशभर के मोबाइल कस्टमर अनचाही कॉल और एसएमएस से परेशान हैं। यही नहीं धोखे से वैल्यू एडेड सर्विसेस देकर ग्राहकों को टेलीकॉम कंपनियां लूट रही हैं। 09:10 AM, May 24, 2013

जोरदार फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 388 अंक टूटकर बंद

मिडकैप सूचकांक 128.95 अंकों की गिरावट के साथ 6,363.82 पर और स्मॉलकैप 134.62 अंकों की गिरावट के साथ 5,974.45 पर बंद हुआ। 17:35 PM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक लुढ़का

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.32 अंकों की गिरावट के साथ 19,990.92 पर खुला। 10:27 AM, May 23, 2013

मार्च तक शुरू होगी रिलायंस जियो की 4जी सर्विस

रिलायंस जियो इंफोकॉम की 4जी सर्विस अगले साल मार्च तक पश्चिम बंगाल में शुरू हो जाएगी। वहीं अगले 2-3 साल में रिलायंस जियो इंफोकॉम की भारत के पूर्वी भाग में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। 09:05 AM, May 23, 2013

56 के नीचे नहीं गिरेगा रुपया: स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बढ़ती जा रही है। रुपया 6 महीनों के नए निचले स्तर पर पहुंच चुका है। फिलहाल रुपया 55.5 के पार चला गया है। 09:04 AM, May 23, 2013

एयरलाइंस यात्रियों को चूना लगाने की नई तरकीब

एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से तरह-तरह से पैसे वसूलने के तरीके आजमा रही हैं। हाल ही में सभी एयरलाइंस ने मनपसंद सीट के लिए अतिरिक्त पैसे लेने शुरू कर दिए थे। 09:03 AM, May 23, 2013

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 20,062 पर बंद

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा, प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 49.37 अंकों की गिरावट के साथ 20,062.24 पर और निफ्टी 19.60 अंकों की गिरावट के साथ 6,094.50 पर बंद हुआ। 17:27 PM, May 22, 2013
IBN7