नई दिल्ली। आईबीएन7 का खास शो सिटीजन जर्नलिस्ट अपने 200 एपिसोड पूरे कर चुका है। ये एक ऐसा कार्यक्रम है जिसने आम आदमी को अपनी आवाज रखने का मंच मुहैया कराया। आम आदमी ने बेखौफ और बेबाक होकर अपनी बात सरकार और प्रशासन के सामने रखी।
2008 में जब इस प्रोग्राम की शुरुआत हुई थी, तब मकसद एक टीवी शो बनाना नहीं था, बल्कि कोशिश थी कि एक ऐसा मंच तैयार करने की जहां कोई भी आम आदमी आकर अपनी बात कह सके। तब इस बात का अहसास नहीं था कि कुछ वक्त में ही ये प्रोग्राम इतनी बड़ी मुहिम की शक्ल अख्तियार कर लेगा।

बात चाहे राजनीति और अफसरशाही से परेशान आम आदमी की हो या दूसरी मुश्किलों की, सीजे आम आदमी की आवाज बनकर उभरा। इस शो ने साबित किया कि भ्रष्ट से भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ भी आम आदमी ना सिर्फ लड़ सकता है, बल्कि जीत भी सकता है। इस लड़ाई में आम आदमी के हौसले को साथ मिला सीजे का। नजर डालिए देश के अलग-अलग हिस्सों के उन लोगों पर जो सिटीजन जर्नलिस्ट बने और जिन्होंने अपनी लड़ाई जीती। (वीडियो देखें)
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: CJ, Citizen journalist, IBN7, Voice of people








कमेंट्स
0