IBN7 IBN7

6 किलोमीटर के 180 रुपए! ये हैं दिल्ली के ऑटो वाले

Posted on Jan 16, 2013 at 04:37pm IST | Updated Jan 16, 2013 at 10:01pm IST

नई दिल्ली। ऑटो वालों की मनमानी के खिलाफ आईबीएन 7 की टीम दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पहुंची। मकसद था ये जानना कि आखिर 16 दिसंबर की गैंगरेप की घटना के बाद क्या दिल्ली के ऑटो वालों में कोई परिवर्तन हुआ या फिर इनका रवैया वही पहले जैसा ही है। इस बार मंजिल थी वो जगह जहां पर पूरे भारत से लोग पहुंचते हैं, यानि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन।

16 दिसंबर की गैंगरेप की वारदात के बाद क्या ऑटोवालों में कोई बदलाव हुआ। ये जानने के लिए दिल्ली के तीन रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। पहली मंजिल थी दिल्ली का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन। ये इलाका दिल्ली 6 के नाम से मशहूर है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईटीओ जाना चाहते थे।

6 किलोमीटर के 180 रुपए! ये हैं दिल्ली के ऑटो वाले

रिपोर्टर- आईटीओ जाना है।




ऑटो चालक- कितनी सवारी है।

रिपोर्टर - एक।

कुछ भी कहे बिना ये ऑटो वाला वहां से हट गया। हमने दूसरे ऑटो वाले से बात की।

रिपोर्टर- आईटीओ कितने पैसे।

ऑटो चालक- आईटीओ पर कहां जाना है।

रिपोर्टर- आईटीओ पर पड़ता है ट्रांस्को का ऑफिस। बिजली डिपार्टमेंट का ऑफिस। कितने पैसे।

ऑटो चालक- 150 रुपए।

रिपोर्टर- आईटीओ कितना 150 रुपए।

ऑटो वाले ने 150 रुपए मांगे। आपको बता दें कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईटीओ पर मौजूद बाल-भवन की दूरी करीब 6 किलोमीटर है । जिसका किराया 45 रुपए होता है। लेकिन ऑटोवाला तिगुने से भी ज्यादा किराया मांग रहा था। यहीं नहीं वो तो कहने लगा कि वो कम किराया मांग रहा है।

रिपोर्टर- 150 रुपए तो ज्यादा है यार।

ऑटो चालक- अगर ऑटो नंबर से लगा है तो 30 रुपए नंबर के लगेंगे वो भी नहीं लगाया।

रिपोर्टर -30 रुपए नंबर के मतलब।

ऑटो चालक- लाइन।

रिपोर्टर- 30 रुपए नंबर के मतलब।

ऑटो चालक- यहां स्टैंड पर हमारे 30 रुपए जाएंगे। बचेंगे 120 रुपए। समझ गए न अगर 30 रुपए और जोडों दे तो 180 रुपए बनता है।

ये ऑटो वाला पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईटीओ का किराया 180 रुपए बताता है। दूसरे कई ऑटो वालों से बात की, लेकिन कोई भी मीटर से चलने के लिए तैयार नहीं हुआ। तब मीटर से चलने वाले ऑटो वाले की तलाश में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर निकल गए। एक ऑटो वाले से आईटीओ चलने के लिए कहा।

रिपोर्टर- यार ऐसा तो नहीं पता मुझे, मीटर से ले चलो।

ऑटो चालक- मीटर से, स्टेशन है यहां, दो-दो, ढाई घंटे इंतजार करते हैं यहां।

रिपोर्टर- मतलब मैं समझ नहीं पाया स्टेशन है तो?

ऑटो चालक- 90 रुपए दे देना भइया।

रिपोर्टर- नहीं, लेकिन मीटर से क्यों नहीं ले जाओगे।

ऑटो चालक- यहां स्टेशन है नप्रीपेड चलती है। रोड पर मीटर चलती है। स्टेशन पर प्रीपेड चलती है।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ऑटोवालों से बात की लेकिन कोई भी मीटर से चलने को तैयार नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद एक ऑटो वाला मिला जो मीटर से चलने के तैयार हुआ, लेकिन बहस के बाद।

रिपोर्टर- ट्रांस्को चलोगे ट्रास्को का ऑफिस आईटीओ पर।

ऑटो चालक-आईटीओ पर।

रिपोर्टर- हां

ऑटो चालक- चलेंगे।

रिपोर्टर- कितने पैसे।

ऑटो चालक- 50 रुपए।

रिपोर्टर- मीटर से या बिना मीटर के।

ऑटो चालक- बिना मीटर के।

रिपोर्टर- चलो मीटर भी डाउन कर दो देखेंगे कितना बैठेगा। ठीक है।

थोडी देर में अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद।

रिपोर्टर- कितने हुए, उसमें कितने हुए।

ऑटो चालक- उसमें क्या देखोगे।

रिपोर्टर- 45 रुपए हुए उसमें।

ऑटो चालक- फिर मैंने मांगा ही क्या।

रिपोर्टर- भाई रुपया किलोमीटर बढ़ा लिया आपने 5 किलोमीटर बैठा पूरा।

ऑटो चालक- मैंने आपसे कहा न 5 किलोमीटर होगा। 5 रुपए फालतू मांगे कोई ज्यादा थोड़ी मांगा।

देखा आपने, ये हैं ऑटो वालों की मनमानी। जिस जगह तक जाने का किराया कुल 45 रुपए होता है उस जगह तक मांगे गए 180 रुपए। सरकार के तमाम दावों के बावजूद दिल्लीवासी इन ऑटो चालकों की मनमानी से परेशान हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Delhi gangrape, 16 December, Auto, IBN7, Railway station, Auto fare



पिछली खबर
डीजल साढ़े 4 रुपये प्रति लीटर होगा महंगा: सूत्र
अगली खबर
लोगों के लिए खुला राष्ट्रपति भवन, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तुलसी एनकाउंटर केस: क्या अशोक गहलोत को थी जानकारी!

सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में एक और नया नाम उभरकर सामने आया है। ये नाम है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है किे अशोक गहलोत ने उदयपुर के तत्कालीन आईजी को एक सीलबंद लिफाफे में खत भेजा था। 09:07 AM, May 23, 2013

सोहराबुद्दीन केस: एनकाउंटर के बाद कटारिया ने की थी बैठक!

चार्जशीट में दावा किया गया है कि राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया और गुजरात के इंचार्ज रहे और बीजेपी के बड़े नेता ओम माथुर ने सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के बाद उदयपुर में एक बैठक की थी। 08:46 AM, May 23, 2013

देखें: गुरुवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़। 08:26 AM, May 23, 2013

नीरज कुमार ने कहा, दिल्ली पुलिस के रडार पर 2 और टीमें

आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस की रडार पर दो और टीमें आ गई हैं। 08:17 AM, May 23, 2013

पुलिस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर

श्रीनगर के फतेह कादल में आज तड़के ही पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी मारा गया है। जबकि पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। 07:28 AM, May 23, 2013

अगर मयप्पन मुंबई नहीं आए तो पुलिस जाएगी चेन्नई!

आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद और टीम के सीईओ गुरुनाथ मयप्पन से पूछताछ करेगी। 07:08 AM, May 23, 2013

सट्टेबाज कलगी ने कहा, श्रीशांत का गुनाह तो बूंद के माफिक

आईबीएन7 ने देश के एक बड़े सट्टेबाज दिनेश कलगी से बात की। गुजरात के दिनेश को सट्टा किंग भी कहा जाता है। दिनेश का कहना है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग समदंर में बूंद के माफिक है। 23:06 PM, May 22, 2013

26/11 के गुनहगार हेडली से पूछताछ करना चाहता है भारत

के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी और उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ के लिए अमेरिका से अनुमति चाहता है। 20:41 PM, May 22, 2013

देखें: स्पीड न्यूज- बुधवार की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। 19:51 PM, May 22, 2013

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013
IBN7