IBN7 IBN7

पढ़ें: किस तरह हुआ घोटाला, कैसे जेल पहुंच गए चौटाला

Posted on Jan 16, 2013 at 05:38pm IST | Updated Jan 16, 2013 at 08:41pm IST

नई दिल्ली। सत्ता में रहते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शायद इस दिन की कभी कल्पना नहीं की होगी। बुधवार को एक एक शब्द उनपर और उनके बेटे पर गंभीर चोट कर रहे थे। इन शब्दों ने ऐसा जाल बुना की उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। 13 साल तक चला ये केस। 1999-2000 में हरियाणा में चौटाला का राज था। उनकी मर्जी के खिलाफ पत्ता भी नहीं हिलता था। लेकिन उन्होंने जो किया वो तीन हजार लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ था।

इस घोटाले के खुलासा तब हुआ जब हरियाणा में उस वक्त के प्राइमरी शिक्षा निदेशक आईएएस संजीव कुमार एक अपील लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने अपील की कि चौटाला उनपर शिक्षकों की भर्ती में लिस्ट बदलने का दबाव डाल रहे हैं। राज्य के 18 जिलों में तीन हजार 32 शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। हांलाकि शुरु में खुद को व्हिसल ब्लोअर बताने वाले संजीव भी अब इस मामले में दोषी हैं।

पढ़ें: किस तरह हुआ घोटाला, कैसे जेल पहुंच गए चौटाला

बहरहाल सुप्रीम कोर्ट में फर्जी लिस्ट की कहानी खुल गई। और मई 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। हरियाणा में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ये एक सबक है चौटाला जैसे लोगों के लिए के किसी के भविष्य से खिलवाड़ का मतलब क्या होता है मैं भी उनमे से एक था जिसने जब्त में अप्लाई किया था आज भी ऐसे हजारों लोग है जो इस घोटाले का अंजाम भुगत रहे हैं।




सीबीआई ने मई 2004 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की। 24 जगहों पर छापे मारे गए। दस्तावेज बरामद किए गए। और चार सालों के गहन पड़ताल के बाद सीपीआई ने दिल्ली की पटिय़ाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई अदालत में जून 2008 में चार्जशीट दाखिल की। इसमें कुल 62 लोगों को आरोपी बनाया गया। ट्रायल के दौरान इसमें से छह लोगों की मौत हो गई। अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने ये साफ किया कि उनकी जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि राज्य में कुल 3032 टीचरों को नियुक्ति फर्जी तरीके से की गई है। उनकी नियुक्ति के लिए फर्जी लिस्ट तैयार की गई। सीबीआई ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला दर्ज किया। आखिरकार सीबीआई की मेहनत रंग लाई और इस मामले में सभी 55 लोग दोषी पाए गए।

बहरहाल, खादी पर एक और दाग लगा है। नेताओं के भ्रष्टाचार के सैकड़ों मामले अदालत में पड़े धूल खा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से कानून के फंदे में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे और खुद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे फंसे हैं उससे नई उम्मीद बंधी है। कानून और व्यवस्था को अपनी जेब में समझने वाले बाकी नेताओं का भी ऐसा हश्र हो सकता है। कुर्सी पर बैठकर भ्रष्टाचार की मलाई खाने वाले बाकी नेता भी ऐसे ही जेल की हवा खा सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Omprakash chautala, Arrest, Tihar jail, Teacher scam, CM, Haryana



पिछली खबर
दिल्ली गैंगरेप का एक महीना पूरा, कब मिलेगा इंसाफ?
अगली खबर
ड्रीमलाइनर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की होगी जांच

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

दलाई लामा के घर के पास से संदिग्ध चीनी जासूस अरेस्ट

तिब्बती धार्मिक गुरु दलाई लामा के निवास स्थान मैकलियोडगंज से पुलिस ने एक तिब्बती को गिरफ्तार किया। उस पर चीनी जासूस होने का संदेह है। 19:31 PM, May 23, 2013

साक्षी का ट्वीट, ‘कुछ तो लोग कहेंगे,लोगों का काम है कहना’

आईपीएल में सट्टेबाजी में फंसे विंदू दारा सिंह के साथ नजर आईं चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है, लेकिन अलग अंदाज में। 15:30 PM, May 23, 2013

IRS अफसर की गुंडागर्दी, घर में घुसकर लड़की से मारपीट

हैदराबाद में एक आईआरएस अफसर पर एक लड़की के घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घर में घुसकर गुंडागर्दी करने वाले इस अफसर का नाम वी वीरभद्रम है। 13:52 PM, May 23, 2013

देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत: पीएम

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में देश की रणनीतिक सोच में बदलाव करने और उच्च रक्षा संगठनों के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता है। 12:53 PM, May 23, 2013

मुंबई पुलिस की दो टूक, 'नहीं देंगे श्रीशांत का लैपटॉप'

दिल्ली पुलिस ने फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार श्रीशांत के होटल के कमरे से जब्त सामान के बारे में पूछा है। लेकिन मुंबई पुलिस ने किसी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। 12:49 PM, May 23, 2013

पूछताछ के लिए चेन्नई पहुंची मुंबई पुलिस,नहीं मिले मयप्पन

चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के दामाद मयप्पन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मयप्पन से पूछताछ करने मुंबई पुलिस चेन्नई पहुंच गई। लेकिन मयप्पन चेन्नई में मिले ही नहीं। 11:05 AM, May 23, 2013

तुलसी एनकाउंटर: क्या अशोक गहलोत को थी जानकारी!

सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर केस में एक और नया नाम उभरकर सामने आया है। ये नाम है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है किे अशोक गहलोत ने उदयपुर के तत्कालीन आईजी को एक सीलबंद लिफाफे में खत भेजा था। 09:07 AM, May 23, 2013

सोहराबुद्दीन केस: एनकाउंटर के बाद कटारिया ने की थी बैठक!

चार्जशीट में दावा किया गया है कि राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया और गुजरात के इंचार्ज रहे और बीजेपी के बड़े नेता ओम माथुर ने सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के बाद उदयपुर में एक बैठक की थी। 08:46 AM, May 23, 2013

देखें: गुरुवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़। 08:26 AM, May 23, 2013

नीरज कुमार ने कहा, दिल्ली पुलिस के रडार पर 2 और टीमें

आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग मामले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली पुलिस की रडार पर दो और टीमें आ गई हैं। 08:17 AM, May 23, 2013
IBN7