रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में प्रेम विवाह से गुस्साए दो भाइयों ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी और बहन को बुरी तरह घायल कर दिया।
रामपुर में शमशेर नाम के शख्स ने सीमा नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से सीमा का परिवार खुश नहीं था, क्योंकि ये शमशेर की दूसरी शादी थी।
शमशेर और सीमा अपने परिवार के साथ रामपुर आ रहे थे कि अचानक सुनसान जगह पर सीमा के भाइयों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में शमशेर की मौत हो गई और सीमा बुरी तरह घायल। पुलिस ने सीमा के दो भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: rampur, uttar pradesh, murder, love-marriage, sister








कमेंट्स
0