IBN7 IBN7

भुवनेश्वर की सधी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को बंधाई आस

Posted on Jan 16, 2013 at 07:10pm IST

नई दिल्ली। जहीर खान के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला रफ्तार का चेहरा कौन होगा इस सवाल का जवाब शायद हम सबके सामने भुवनेश्वर कुमार के रूप में आने लगा है। पहले पाकिस्तान फिर इंग्लैंड के खिलाफ सधी हुई गेंदबाजी करके इस गेंदबाज ने सबको प्रभावित किया है। कोच्चि वनडे में भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद उनके शहर मेरठ में भी जमकर जश्न मना।

कोच्चि और मेरठ में फासला 2000 किलोमीटर से ज्यादा का है लेकिन जैसे-जैसे कोच्चि में एलिस्टर कुक, केविन पीटरसन और ऑयन मॉगर्न के विकेट गिरे। मेरठ में जश्न जमकर मना और मनता भी क्यों नहीं शहर के लाडले ने प्रदर्शन ही ऐसा शानदार किया था। कोच्चि वनडे में भुवनेश्वर कुमार ने जहां 10 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी भुवनेश्वर ने 3 वनडे मैच में 23.8 की शानदार औसत से 5 विकेट झटके थे।

भुवनेश्वर की सधी गेंदबाजी ने टीम इंडिया को बंधाई आस

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच से ही भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूनिस खान से लेकर केविन पीटरसन तक भुवनेश्वर की इन स्विंग गेंदबाजी के खतरे को पूरी तरह जान चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार आगाज के चलते भुवनेश्वर कुमार सुर्खियां तो अब बटोर रहे हैं लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का ये गेंदबाज अपनी प्रतिभा का लोहा पहले ही मनवा चुका था।

भुवनेश्वर कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 46 मुकाबलों में 26.50 की औसत से 149 विकेट लिए हैं। इन 149 विकेट में से एक सचिन तेंदुलकर का भी है। भुवनेश्वर कुमार ने आगाज बहुत शानदार किया है। नई गेंद से ये गेंदबाज सबको प्रभावित कर रहा है अब उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वो ना सिर्फ नई बल्कि पुरानी गेंद के साथ भी बल्लेबाजों के लिए खतरा बनें क्योंकि अगर वो ऐसा कर पाएं तो सही मायने में भुवनेश्वर भारतीय गेंदबाजी के भविष्य के तौर पर उबर सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ms dhoni, batting, team indian, bowler, bhuvneshwar kumar, meerut, england



पिछली खबर
वनडे के असली फिनिशर तो बेवन नहीं, धोनी हैं!
अगली खबर
भारत और इंग्लैंड की टीमें रांची पहुंचीं

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013
IBN7