मुंबई। अजब प्रेम की गजब कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है। रणबीर सलमान की मम्मी के साथ डांस कर रहे हैं। वहीं कटरीना रणबीर की मम्मी को डांस सिखा रही है। ये नजारा तब दिखा जब रणबीर हेलेन और नीतू ने स्क्रीन अवॉर्डस के परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस की।
नीतू ने कहा कि मेरा पहला डांस परफॉरमेंस है। वो पहली बार अपने हजारों फैन्स के सामने बेटे और चिंटू जी के साथ परफॉर्म करने में नर्वस हो रही थीं और यहीं एंट्री हुई कटरीना की। सुनने में आ रहा है कि स्क्रीन अवॉर्ड्स के रिहर्सल में हेलेन के साथ कटरीना भी यहीं पहुंची थीं। और जब उन्होंने देखा कि कि नीतू अपने स्टेज शो को लेकर थोड़ी परेशान हैं तो रणबीर की खातिर वो नीतू की मदद करने लगीं। कटरीना ने नीतू को समझाया और उन्हें ये स्टेज शो करने के लिए दिमागी तौर से तैयार किया।

कहने को तो ये अपने एक को-स्टार की मां के साथ किया गया एक शिष्टाचार था लेकिन बॉलीवुड में बन रहे इस नए रिश्ते और उनकी आग से उठते धुएं को साफ़ देखा जा सकता है। रणबीर और कटरीना के बीच हाल के दिनों में जिस तरह नजदीकियां बढ़ी है कटरीना का यूं नीतू को संभालना कुछ मायने रखता है। अब भले ही ये सास- बहू वाला चक्कर ना हो लेकिन रिश्तों की इस नई कहानी को हवा में नहीं उड़ाया जा सकता।
वैसे कटरीना की मदद के बाद रणबीर के लिए भी स्टेज पर परफॉर्म करना और आसान हो गया। रिहर्सल के मौके पर बेहद खुश दिखाई दे रहे रणबीर ने आते ही पहले तो डांस से पहले का मूड बनाया और फिर सदाबहार हेलन के साथ कदम से कदम मिलाने लगे। दो पीढ़ियों के बीच उम्र का कितना भी फासला हो लेकिन रणबीर के लिए ये सब किसी सपने से कम नहीं था।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: ranbir kapoor, salman khan's mother helen, katrina kaif, show mirch masala, ibn7








कमेंट्स
0