रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच यहां 19 जनवरी को खेले जाने वाले तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए दोनों टीम विशेष विमान से कोच्चि से आज रांची पहुंच गईं।
दोनों टीमे यहां शाम को विरसा मुंडा हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। दोनों टीमे विशेष बस से होटल रेडिसन ब्लू गई जहां इन टीमों को ठहराया गया है। टीम के साथ मैच अधिकारी और बीसीसीआई के अधिकारी भी यहां आए है। दोनों टीमे गुरूवार को यहां जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार अपने शहर रांची में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए यहां आए है। जिससे यहां के लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। मैच को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है और टीम के गुजरने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनो टीमें इस प्रकार हैं-
भारतीय टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, गौतम गंभीर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, अजिंक्या रहाणे, अशोक डिंडा, भुवनेश्वर कुमार, शमी अहमद और अमित मिश्रा।
इंग्लैंड टीम: एलेस्टेयर कुक (कप्तान), जो रूट, इयान बेल, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जोसफ बटलर, जेड डर्नबाक, स्टीवन फिन, क्रेम किस्वेटर, स्टुअर्ट मीकर, इयोन मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, जेम्स ट्रेडवेल और क्रिस वोक्स।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: India, England teams, arrived in ranchi, for third ODI, mahendra singh dhoni, alastair cook








कमेंट्स
0