मुंबई। 'इंकार' फिल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा का कहना है कि बॉलीवुड में 'संबंध' या तो आपसी सहमति से या फिर किसी समझौते के तहत बनते हैं। सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘इंकार’ ऑफिस में यौन शोषण के बारे में है। 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' जैसी फिल्में बनाने वाले सुधीर का कहना है कि यौन शोषण की खबरों के बावजूद यह ऐसी समस्या नहीं है जिससे बॉलीवुड पीड़ित है।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में यौन शोषण की घटनाएं बहुत कम होती हैं। ये बदनाम जगह है क्योंकि इसे आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। लेकिन बॉलीवुड में जो भी होता है वो अपसी रजामंदी से होता है या फिर दो लोगों के बीच किसी समझौते के तहत होता है।

सुधीर ने कहा कि बॉलीवुड में अगर किसी लड़की को कोई पसंद नहीं है तो वह उससे दूर जा सकती है और किसी और के साथ फिल्म कर सकती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बॉलीवुड में जो कुछ होता है उसके लिए मैं बहाने ढूंढ रहा हूं।
फिल्म 'इंकार' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: film inkaar, director sudhir mishra, bollywood








कमेंट्स
0