IBN7 IBN7

हाईकोर्ट ने दी महिला कैदी को गर्भपात की इजाजत

Posted on Jan 16, 2013 at 09:06pm IST

इंदौर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ ने बुधवार को एक महिला कैदी द्वारा गर्भपात करान की मंजूरी प्रदान कर दी। संभवतः प्रदेश के इतिहास में अपनी तरह का यह पहला मामला है।

एकल पीठ के न्यायाधीश एस सी शर्मा ने इंदौर जिला जेल की महिला कैदी हल्लो बी की याचिका पर सुनवाई करने के बाद उसे दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर 12 सप्ताह से ज्यादा समय के गर्भ का गिराने की अनुमति प्रदान कर दी।

न्यायालय ने पिछली सुनवाई पर इस मामले मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंससी एक्ट 1971 की धारा 3.2(बी) के तहत 12 से 20 हफ्ते का गर्भ होने के चलते स्थानीय एम वाय अस्पताल के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की रिपोर्ट मांगी थी। दो विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर यह अनुमति प्रदान की।

न्यायालय ने इसके साथ ही जेल अधीक्षक को आदेशित किया की महिला के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाएं और इसकी चार माह के अंदर रिपोर्ट पेश करे। न्यायालय के इस आदेश को विधि विशेषज्ञ अहम फैसला बता रहे है। वही कानूनविदों के अनुसार संभवतः प्रदेश का अपनी तरह का यह पहला मामला है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इंदौर के संयोगितगंज थाने क्षेत्र में हल्लो बी नामक महिला ने अपने कथित पति उस्मान पटेल की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल में मेडिकल परीक्षण के बाद पता चला की उसे दो माह का गर्भ है।

जिसके बाद उसने जेल अधिकारियों को गर्भ गिराने के लिए आवेदन दिया था। चूंकि मामला जेल मैन्युअल से अलग था इसलिए विधिक राय के लिए भेज दिया। जहां से यह मामला पहले नीचली अदालत जाने पर महिला कैदी को गर्भपात कराने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया। जिस पर महिला कैदी ने वकील शन्नो गुप्ता खान के माध्यम से उच्च न्यायालय यह याचिका दायर की।

याचिका में महिला कैदी ने कहा कि उसे बेचा गया था और उसके पेट में पल रहा गर्भ किसका है उसे पता नहीं है। वह इस अवैध संतान को जन्म नहीं देना चाहती है इसलिए उसे स्वेच्छा से गर्भपात कराने की अनुमति न्यायालय प्रदान करे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: indore, madhya pradesh, pregnant, abortion, permission



पिछली खबर
बहन के प्रेम विवाह से भाई खफा, जीजा को मार डाला
अगली खबर
पाकिस्तानी बंदूकें खामोश, बंकर बनाने में जुटे ग्रामीण

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7