तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने यौन शोषण से सम्बंधित मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए बुधवार को राज्य में विशेष अदालत गठित करने की घोषणा की। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चांडी ने संवाददाताओं से कहा कि कोच्चि में नई अतिरिक्त एवं जिला अदालत गठित करने के लिए हमने 18 नए पद सृजित करने का निर्णय लिया है। यह महिलाओं और बच्चों के शोषण से सम्बंधित मामलों की सुनवाई करेगी।
चांडी ने कहा कि उच्च न्यायालय भी इस मुद्दे को उठा रहा है। इसलिए ऐसे मामलों की सुनवाई अब और जल्दी होगी। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण से सम्बंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अदालत के गठन की मांग राष्ट्रीय राजधानी में 16 दिसंबर, 2012 को 23 साल की युवती के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म और उसे बुरी तरह पीटे जाने की घटना बाद तेज हो गई थी। बुरी तरह जख्मी युवती की मौत 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में हो गई थी।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: kerala, chief minister Oommen chandy, sexual abuse, special court for women and children, delhi gangrape








कमेंट्स
0