IBN7 IBN7

13 साल पहले किए घोटाले ने चौटाला कुनबे को भेजा जेल!

Posted on Jan 16, 2013 at 11:23pm IST

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला के जेल जाने से राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैल गई है। घोटाले के वक्त गठबंधन सरकार में शामिल रही बीजेपी अब चौटाला को नसीहत दे रही है।

आपराधिक साजिश, धोखा धड़ी और भ्रष्टाचार। सत्ता में रहते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने शायद इन शब्दों को उतना महत्व नहीं दिया होगा। लेकिन बुधवार को एक एक शब्द उनपर और उनके बेटे पर गंभीर चोट कर रहे थे। इन शब्दों ने ऐसा जाल बुना की उन्हें जेल की हवा खानी पड़ रही है। 13 साल तक चला ये केस। 1999-2000 में हरियाणा में चौटाला का राज था। उनकी मर्जी के खिलाफ पत्ता भी नहीं हिलता था। लेकिन उन्होंने जो किया वो तीन हजार लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ था।

13 साल पहले किए घोटाले ने चौटाला कुनबे को भेजा जेल!

इस घोटाले के खुलासा तब हुआ जब हरियाणा में उस वक्त के प्राइमरी शिक्षा निदेशक आईएएस संजीव कुमार एक अपील लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने अपील की कि चौटाला उनपर शिक्षकों की भर्ती में लिस्ट बदलने का दबाव डाल रहे हैं। राज्य के 18 जिलों में तीन हजार 32 शिक्षकों की भर्ती में फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। हालांकि शुरू में खुद को व्हिसल ब्लोअर बताने वाले संजीव भी अब इस मामले में दोषी हैं। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट में फर्जी लिस्ट की कहानी खुल गई। और मई 2004 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।




सीबीआई ने मई, 2004 में इस मामले में एफआईआर दर्ज की। 24 जगहों पर छापे मारे गए। दस्तावेज बरामद किए गए। और चार सालों के गहन पड़ताल के बाद सीबीआई ने दिल्ली की पटिय़ाला हाउस कोर्ट की स्पेशल सीबीआई अदालत में जून 2008 में चार्जशीट दाखिल की। इसमें कुल 62 लोगों को आरोपी बनाया गया। ट्रायल के दौरान इसमें से छह लोगों की मौत हो गई। अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने ये साफ किया कि उनकी जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि राज्य में कुल 3032 टीचरों को नियुक्ति फर्जी तरीके से की गई है। उनकी नियुक्ति के लिए फर्जी लिस्ट तैयार की गई। सीबीआई ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला दर्ज किया। आखिरकार सीबीआई की मेहनत रंग लाई और इस मामले में सभी 55 लोग दोषी पाए गए।

खादी पर एक और दाग लगा है। नेताओं के भ्रष्टाचार के सैकड़ों मामले अदालत में पड़े धूल खा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से कानून के फंदे में देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे और खुद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला और उनके बेटे फंसे हैं उससे नई उम्मीद बंधी है। कानून और व्यवस्था को अपनी जेब में समझने वाले बाकी नेताओं का भी ऐसा हश्र हो सकता है। कुर्सी पर बैठकर भ्रष्टाचार की मलाई खाने वाले बाकी नेता भी ऐसे ही जेल की हवा खा सकते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Om Prakash chautala, Arrest, Tihar jail, Teacher scam, CM, Haryana, bjp, son



पिछली खबर
त्रिपुरा में कांग्रेस को झटका, 32 नेताओं ने पार्टी छोड़ी
अगली खबर
बड़ा सवाल: क्या चौटाला 2014 में चुनाव लड़ पाएंगे?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

सोनिया कहेंगी तो ऑफिस में झाड़ू भी लगा दूंगा: चरणदास

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी आदेश दें तो मैं उनके लिए में फर्श पर झाड़ू-पोंछा भी लगा दूंगा। ये कहना है छत्तीसगढ़ के नए बने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चरण दास महंत का। 12:16 PM, Jun 18, 2013

देखें: BJP-JDU में बीच सड़क पर सिर फुटौव्वल?

बिहार में बीजेपी की ओर से मनाए जा रहे विश्वासघात दिवस के दौरान बीजेपी-जेडीयू कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प तक नौबत आ गई। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे पर लाठी-डंडे लेकर पिल पड़े। 12:08 PM, Jun 18, 2013

धमकी देने के आरोप में BSP एमपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बहुजन समाज पार्टी सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एक व्यवसायी को धमकी देने के आरोप में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है 10:48 AM, Jun 17, 2013

आदिवासी कल्याण घोटाले में SIT का गठन करे CBI: कोर्ट

महाराष्ट्र के आदिवासी कल्याण विभाग में 6 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दे दिया है। 10:14 AM, Jun 14, 2013

विधायक पत्नी के घर के बाहर ही पति का रोना-धोना शुरू

समाजवादी पार्टी की विधायक पर लग रहे आरोप की चिंता इलाके के पार्टी नेताओं को भी है। विधायक की वजह से पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे इसलिए पति-पत्नी के झगड़े की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई है। 09:44 AM, Jun 14, 2013

दीदी के फेडरल फ्रंट में शामिल होने को तैयार है टीडीपी

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रस्तावित फेडरल फ्रंट में शामिल होने के लिए तैयार है। पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को ये संकेत दिए। 13:49 PM, Jun 13, 2013

अखिलेश की लैपटॉप योजना पर अफसरों ने फेरा पानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटने की महत्वाकांक्षी योजना पर लखीमपुर के अफसरों ने पानी फेर दिया। 11:55 AM, Jun 12, 2013

परिस्थिति नई है, जेडीयू जल्द करेगा विचारः शरद यादव

जेडीयू नेता शरद यादव ने इस बाबत कहा कि अटल बिहारी वाजेपयी, लालकृष्ण आडवाणी, जॉर्ज फर्नाडीज, हेगड़े और नीतीश कुमार हम सभी ने मिलकर एनडीए बनाया गया था। हमारा पार्टी से ताल्लुक बहुत पुराना है और परिस्थिति नई है, ऐसे परिस्थितियों में हमारी पार्टी जल्द ही विचार करेगी। 15:26 PM, Jun 10, 2013
IBN7