IBN7 IBN7

बड़ा सवाल: क्या चौटाला 2014 में चुनाव लड़ पाएंगे?

Posted on Jan 16, 2013 at 11:27pm IST

नई दिल्ली। सवाल ये है कि क्या होगा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का। कानून के जानकारों के मुताबिक भ्रष्टाचार के गुनहगार चौटाला का राजनीतिक जीवन मुश्किल में पड़ सकता है। अगर 22 जनवरी को अदालत ने उन्हें दो साल से ज्यादा की सज़ा सुनाई, तो उनके चुनाव लड़ने पर रोक लग सकती है।

हरियाणा के दमदार नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला। क्या चौटाला 2014 में होने वाले विधान सभा या लोक सभा के चुनाव लड़ पाएंगे? जानकारों की मानें तो चौटाला का राजनीतिक जीवन अधर में लटक सकता है। दिल्ली की निचली अदालत से भ्रष्टाचार के मामले में चौटाला दोषी पाए गए हैं। चौटाला को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के जिन धाराओं के तहत दोषी पाया गया है उनमें 2 से 7 साल तक की सज़ा हो सकती है।

बड़ा सवाल: क्या चौटाला 2014 में चुनाव लड़ पाएंगे?

रिप्रेजेंशन ऑफ पीपल्स एक्ट के मुताबिक दो साल से ज्यादा सजा पाने पर कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता। चुनाव न लड़ने की पाबंदी छह सालों तक रहती है। लेकिन मौजूदा सांसद या विधायकों को थोड़ी राहत दी जाती है। विधायक और सांसद को चुनाव लड़ने की छूट दी जाती है। लेकिन ये छूट सिर्फ तब तक होती है जब तक हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट मुकदमे का फैसला नहीं सुना देता। यानि कानून के मुताबिक चौटाला को फिलहाल चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता, चौटाला हरियाणा के उचाना से विधायक हैं। जब निचली अदालत सज़ा की मियाद सुनाएगी तो ज़ाहिर है वो हाईकोर्ट में उस फैसले को चुनौती देंगे और यहीं पर उन्हें चुनाव लड़ने की इजाज़त दे दी जाएगी। लेकिन इसमें एक पेंच और भी है। हो सकता है कि हाईकोर्ट 2014 के चुनाव से पहले अपना फैसला सुना दे। अगर हाईकोर्ट भी चौटाला को दोषी मान लेता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दो अदालतों से दोषी पाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद कम हो जाती है। इससे पहले आर्म्स एक्ट में निचली अदालत से दोषी पाए गए संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने चुनान लड़ने की इजाजत नहीं दी थी। अब सबकी नज़रें निचली आदलत पर टिकीं हैं, जहां 22 जनवरी को चौटाला के साथ साथ उनके बेटे की भी सज़ा की मियाद तय की जाएगी।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Om Prakash chautala, Arrest, Tihar jail, Teacher scam, CM, Haryana, bjp, son



पिछली खबर
13 साल पहले किए घोटाले ने चौटाला कुनबे को भेजा जेल!
अगली खबर
जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में लगी आग

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7