IBN7 IBN7

LoC से सटे गांवों के लोगों ने बयां की खौफ की कहानी

Posted on Jan 16, 2013 at 11:30pm IST | Updated Jan 17, 2013 at 03:06pm IST

नई दिल्ली। तनाव के बीच सरहद पर भारतीय सेना सजग है। पाकिस्तान की हर नापाक हरकत पर नजर रख रही है। लेकिन मौजूदा हालात के मद्देनजर एलओसी से सटे गांवों का क्या हाल है, ये जानने के लिए आईबीएन7 की टीम पुंछ में एक ऐसे ही गांव पहुंची। भारत और पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा से सटा ये है दलान गांव। इस गांव से सटा तीन पाकिस्तानी पोस्ट है। यहां अक्सर फायरिंग होती रहती है। सरहद पर मौजूदा तनाव की वजह से इन दिनों फायरिंग में तेजी आ गई है। गांव में जाने के लिए कोई सड़क नहीं, खड़ी चढ़ाई ही इकलौता जरिया है।

सरहद पर तनाव है, फायरिंग हो रही है। लेकिन जब हम गांव पहुंचे तो यहां के स्कूल की तस्वीर देखकर कुछ अचरज हुआ। तमाम तनाव से बेअसर स्कूल में छोटे छोटे बच्चे पढ़ाई में मशगूल दिखे। बच्चों ने बताया कि उन्हें फायरिंग से डर तो लगता है लेकिन फिर भी वो स्कूल आते हैं। एलओसी से सटे इस गांव में कई लोगों की जान पाकिस्तानी फायरिंग में जा चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं। गांव के बहुत से लोग इस डर से गांव छोड़ चुके हैं। लेकिन जो हैं वो लगातार डर के साए में जीते हैं। कश्मीर में एलओसी से सटी सीमा में सेना ने गश्त बढ़ा दी है। 10 हज़ार फीट की ऊंचाई, शून्य से 15 डिग्री नीचे तापमान, 10 फीट जमी बर्फ की मोटी चादर, लेकिन सेनाओं की निगरानी में कोई कोताही नहीं। दरअसल सेना के खुफिया विभाग को खबर मिली है कि सीमा के उस पार 2 हजार से ढाई हजार आतंकी घुसपैठ को तैयार बैठे हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकियों के साथ मिलकर सीजफायर की आड़ में उन्हें भारत में धकेलने की कोशिश कर रहा है।

LoC से सटे गांवों के लोगों ने बयां की खौफ की कहानी





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: pakistan, loc, indian, people, dare, ibn7, camera



पिछली खबर
पाक ने भारतीय सीमा में बिछाया बारूदी सुरंगों का जाल
अगली खबर
पढ़ें: LoC से सटा दलान गांव और अक्सर होती फायरिंग!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

जयपुर रेप केस: NGO में 2 नहीं, 10 छात्राओं से रेप का आरोप

जयपुर में एक एनजीओ में नाबालिग मूकबघिर छात्राओं से बलात्कार के दिलदहला देने वाले मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग से पता चला है कि यहां दो नहीं 10 छात्राएं यौन शोषण का शिकार हुईं थीं। 23:46 PM, May 20, 2013

आरुषि की हत्या के वक्त मैं तो सो रहा था: तलवार

आरुषि हेमराज हत्याकांड के आरोपी डॉक्टर राजेश तलवार ने कोर्ट में बयान दिया है कि जिस वक्त दोनों की हत्या हुई वो सो रहे थे। 22:15 PM, May 20, 2013

यूपी: ‘एनएचआईएस’ में धांधली, एक फोटो पर बने 8 बीमा कार्ड

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। केंद्र सरकार के पैसे पर सूबे में गरीबों को 30 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। 22:14 PM, May 20, 2013

चीन के प्रधानमंत्री ली ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

चीन के प्रधानमंत्री ली कुचियांग ने आज शाम यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। ली शाम करीब चार बजे दस जनपथ स्थित सोनिया गांधी के निवास पर पहुंचे। 20:16 PM, May 20, 2013

फिक्सिंग मामले में जांच के लिए कोई दबाव नहीं: नीरज कुमार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों के प्रति नरमी दिखाने को लेकर उनपर किसी तरह का दबाव नहीं है। 18:27 PM, May 20, 2013

पढ़ें: सूरज के कहर से कहां-कहां सुनसान हो गई हैं सड़कें

तपती गर्मी से दिल्ली झुलस रही है, रविवार मौसम का सबसे गरम दिन साबित हुआ। इस हफ्ते के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 17:43 PM, May 20, 2013

इस गर्मी से बचने के लिए बेस्ट फंडा, जरूर पढ़ें

आपको बताते हैं गर्मी में क्या एहतियात बरतें, कैसे करें इस भयंकर गर्मी का मुकाबला ताकि आसमान से बरसती आग आपकी सेहत न बिगाड़ सके। 17:37 PM, May 20, 2013

कास्टिंग डायरेक्टर ने भेजी थीं श्रीशांत को मॉडल्स की फोटो

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में नए-नए खुलासे सामने आते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने ई-मेल के जरिए श्रीशांत को लड़कियों की तस्वीरें भेजी थी। 16:41 PM, May 20, 2013

टीचर के बजाय मोदी सरकार ने रखे ‘हेल्पर’,सुप्रीम कोर्ट सख्त

गुजरात सरकार की विद्या सहायक स्कीम सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर है। कोर्ट ने गुजरात सरकार की इस स्कीम के जरिए प्राइमरी स्कूलों में विद्या सहायकों की नियुक्ति करने की कड़ी आलोचना की है। 14:43 PM, May 20, 2013
IBN7