नई दिल्ली। हिंदुस्तान के दुश्मनों का सफाया करेगा तालिबान। ये बात सुनने में ही बेहद अजीब लग रही होगी। हमारे दुश्मनों से भला तालिबान की क्या दुश्मनी। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज मोहम्मद सईद से तालिबान की क्या रंजिश और आखिर क्यों तालिबान करेगा लश्कर ए तोयबा का सफाया। तालिबान ने ये ऐलान कर ही दिया है।
हाफिज मोहम्मद सईद अपनी जान बचा कर भाग रहा है। सैय्यद सलाहउद्दीन को भी अपनी जान का खतरा है। दोनों को डर है कि उनको मार दिया जाएगा। ऐलान में कहा गया है कि हाफिज मोहम्मद सईद और सैय्यद सलाहउद्दीन को आगाह किया जाता है कि वो इस्लामाबाद छोड़कर चले जाए नहीं तो उनका कत्ल कर दिया जाएगा।
इस्लामाबाद की दीवारों पर चिपके पोस्टरों की खबर जब हाफिज मोहम्मद सईद और सलाहउद्दीन के पास पहुंची तो दोनों के पसीने छूट गए। पोस्टर में दोनों को तालिबान की ओर से पाक छोड़कर जाने की हिदायते दी गई है। दरअसल हाफिज मोहम्मद सईद मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है और वो लशकर ए तैयाबा से जुड़ा हुआ है। वहीं सैय्यद सलाहउद्दीन हिजबुल मुजाहिदीन का मुखिया है। इन दोनों का भारत को तलाश है।
साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान को धमकी दी है कि अगर स्वात घाटी पर हमला बंद नहीं किया गया तो वो अपने लड़ाकों को इस्लामाबाद भेज देगा। तालिबान की इस धमकी में जो बात सबसे खास बात यह है कि पहली बार तालिबान और पाकिस्तानी जमीन से काम कर रहे आतंकी संगठन एक दूसरे के आमने-सामने हैं।








कमेंट्स
1