IBN7 IBN7

[+] 354 और खबरें

बीजेपी और सपा ने रेल बजट को चुनावी करार दिया

Posted on Feb 13, 2009 at 07:39pm IST

नई दिल्ली। रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा प्रस्तुत अंतरिम रेल बजट की आलोचना करते हुए मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार की सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) इसे चुनावी बजट करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि रेल बजट को आम चुनाव के मद्देनजर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री ने मतदाताओं को रिझाने के लिए किराए में कमी की है।

सपा के राज्यसभा सदस्य कमाल अख्तर ने कहा कि रेल बजट चुनाव को देखते हुए पेश किया गया है न कि आम लोगों की भलाई को देखते हुए।

दूसरी ओर कांग्रेस ने रेल बजट को 'विकासपरक' और 'जनता के हित' वाला बजट कहा है। पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद खान ने कहा- हम अंतरिम रेल बजट का स्वागत करते हैं। यह विकासपरक और जनता के हित वाला बजट है। इसका श्रेय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को जाता है।

खान ने कहा कि लगातार पांच वर्षो से रेलवे ने किराए में कमी की है और लाभ भी कमा रहा है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: BJP, Rail, Budget, election2009



पिछली खबर
वो 14 ट्रेनें जिनकी दूरियां बढ़ाई गईं
अगली खबर
लालू ने दिखाया बुलेट ट्रेन ख्वाब फोटो

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

सीबीआई का दावा, तलवार दंपति ने की आरुषि की हत्या

बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपियों राजेश व नूपुर तलवार के खिलाफ मंगलवार को गाजियाबाद की एक अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई। 22:46 PM, May 22, 2012

सरकार पर पेट्रोल-डीजल महंगा करने का दबाव बढ़ा

संसद सत्र खत्म होते ही पेट्रोल की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल ताजा संकट डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत के चलते पैदा हुआ है। इस वक्त एक डॉलर 55 रुपए 45 पैसे का हो गया है जो ऐतिहासिक गिरावट है। 21:53 PM, May 22, 2012

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश में आतंकवादी ढेर

रक्षा मामलों के जनसम्पर्क अधिकारी कर्नल आर. के. पाल्टा ने एक बयान में कहा कि गंभीर इलाके में तैनात सैनिकों ने तीन से चार लोगों को हथियार के साथ नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ते देखा। 17:47 PM, May 22, 2012

आरुषि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील आर.के. सैनी ने विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस. लाल से कहा कि तलवार दम्पत्ति अपनी बेटी की हत्या व अपराध स्थल से सबूत मिटाने के दोषी हैं। 17:26 PM, May 22, 2012

बताए सरकार, कितना सही है टीवी पर निर्मल दरबार

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने टेलीविजन पर चले रहे निर्मल बाबा के कार्यक्रम को लेकर केन्द्र सरकार से 16 जुलाई तक अपना पक्ष रखने को कहा है। 15:52 PM, May 22, 2012

NRHM घोटाला: मायावती के करीबी अफसर जांच के घेरे में

यूपी में केंद्र की NRHM योजना में हुए हजारों करोड़ के घोटाले और इसे लेकर हुई हत्याओं के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पसंदीदा और करीबी अधिकारी भी सीबीआई की जांच के घेरे में आते दिख रहे हैं। 13:25 PM, May 22, 2012

ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के हुई ट्रेन दुर्घटना के मृतकों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। 13:03 PM, May 22, 2012

यूपी में गर्मी और तपिश का दौर जारी, पारा 45 डिग्री के पार

बीते 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 45.3, वाराणसी का 44.0, बांदा का 44.0 और राजधानी लखनऊ का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11:39 AM, May 22, 2012
IBN7