IBN7 IBN7

रेप कानून में बदलाव, ताउम्र से लेकर फांसी तक की सजा

Posted on Feb 01, 2013 at 08:17pm IST | Updated Feb 01, 2013 at 11:42pm IST

नई दिल्ली। अब जघन्य बलात्कार के मामलों में दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी। शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में एक ऑर्डिनेंस पास किया गया जिसे राष्ट्रपति के पास संस्तुति के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों की माने तो बलात्कार के जघन्य मामलों में अब फांसी भी हो सकती है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट से जुड़े अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई। इस अध्यादेश में शारीरिक रूप से अक्षम होने या कोमा की स्थिति में पीड़ित के जाने पर कोर्ट द्वारा बलात्कारी को फांसी की सजा भी दी जा सकती है। इस ऑर्डिनेंस में रेप को अब सेक्सुअल असॉल्ट की संज्ञा दी गई है।

दरअसल दिल्ली में 16 दिसंबर को चलती बस में हुए गैंगरेप और भयानक यौन टॉर्चर के बाद उमड़ा जनाक्रोश आखिर रंग लाया। बलात्कार के बाद मौत से जूझती उस बहादुर लड़की का आत्मबल और संघर्ष आखिर रंग लाया, अब बलात्कार और वहशी यौन टॉर्चर करने वालों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। जनता के गुस्से को समझते हुए आखिर केंद्र सरकार ने बेहद अहम फैसला ले लिया। केंद्रीय कैबिनेट ने महिलाओं के खिलाफ अपराध संबंधी कानून को सख्त बनाने के लिए बनी जस्टिस जे एस वर्मा कमेटी की सिफारिशों पर अमल करते हुए तुरंत कानून को सख्त करने के लिए अध्यादेश लाने को मंजूरी दे दी। अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी लेनी होगी, लेकिन कैबिनेट ने जिस मसौदे पर मुहर लगाई है। सूत्रों का साफ कहना है कि उसके बाद अब बलात्कार के जघन्य मामलों में दोषी को सजा-ए-मौत की सजा दी जाएगी। अध्यादेश में जघन्य बलात्कार के मामले को एक्स्ट्रीम केस की संज्ञा दी गई है, वो जघन्य मामले जिसमें बलात्कारी बलात्कार के अलावा पीड़िता के शरीर को चोट पहुंचाए, जिसके चलते वो उसके अंग हमेशा के लिए नाकाम हो जाएं, अक्षम हो जाएं, ऐसी चोट को जघन्य माना जाएगा।

रेप कानून में बदलाव, ताउम्र से लेकर फांसी तक की सजा




मिसाल के तौर पर मुंबई का अरुणा शॉनबॉग केस, जिसमें अस्पताल की नर्स के साथ बलात्कार करते वक्त वॉर्ड ब्वॉय ने उसकी गर्दन को इतनी कस कर दबाया कि उसके दिमाग का एक हिस्सा ही नाकाम हो गया और वो कोमा में चली गई, या फिर दिल्ली की चलती बस में गैंगरेप की शिकार बनी वो पीड़ित जिसके साथ एक जंग लगी रॉड से भयानक टॉर्चर किया गया और उसकी आंतें तक बाहर आ गईं। इतना ही नहीं, अध्यादेश के जरिए अब बलात्कार शब्द की जगह यौन हमले या यौन उत्पीड़न शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। अध्यादेश में बलात्कारी को 20 साल से लेकर पूरी उम्र सलाखों के पीछे धकेलने का प्रावधान भी किया गया है। पब्लिक प्लेस में छेड़छाड़, महिला के कपड़े फाड़ना, महिला का पीछा करना, महिलाओं की तस्करी ही नहीं, बल्कि महिलाओं पर तेजाब से किए जाने वाले हमले की सख्त सजा भी रखी गई है।

हालांकि, इस अध्यादेश में जस्टिस वर्मा की दो सिफारिशें नहीं मानी गईं। मैराइटल रेप यानि वैवाहिक रिश्ते में पति की ओर से होने वाली जोर-जबरदस्ती को इस अध्यादेश में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा अक्सर मानवाधिकार हनन का दोषी करार दिया जाने वाला आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट यानि (AFSPA) को भी इसके दायरे से बाहर रखा गया है। जस्टिस वर्मा की दलील थी कि ये दोनों भी महिलाओं के खिलाफ अपराध का आधार तैयार करते हैं। लेकिन कैबिनेट ने इन दोनों को क्रिमिनल लॉ के अधीन नहीं माना।

महिलाओं के खिलाफ अपराध के खिलाफ कानून सख्त बनाने के लिए अध्यादेश लाने का फैसला बजट सत्र से मात्र 20 दिन पहले आनन फानन लिया गया है। दिसंबर में हुए दिल्ली गैंगरेप के बाद लोगों के उबाल के बाद से सरकार दबाव में थी। दबाव ये था कि किस तरह से महिलाओं पर होने वाले जुर्म की सजा को और कड़ा किया जाए। संविधान के मुताबिक इस अध्यादेश को आने वाले बजट सत्र के शुरुआत के 6 हफ्तों के भीतर कानून की शक्ल देनी पड़ेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Justice verma, Rape law, Committee, Report, Cabinet, Manmohan singh, PM



पिछली खबर
ठंड से अभी राहत नहीं, पहाड़ी इलाकों में फिर बर्फबारी
अगली खबर
देखें: स्पीड न्यूज- शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तीनों खिलाड़ियों को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

आईपीएल फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार खिलाड़ियों से अब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। अभी तक तीनों खिलाड़ियों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। ये पूछताछ आज देर रात तक चलेगी। 11:49 AM, May 18, 2013

पढ़ें: कैसे किया दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा

आखिर दिल्ली पुलिस ने इतने बड़े स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा कैसे किया। दरअसल पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस ने एक फोन कॉल इंटरसेप्ट किया। 09:05 AM, May 18, 2013

सीबीआई के दामन पर फिर दाग, घूस लेते एसपी गिरफ़्तार

कोयला घोटाले की जांच को लेकर कोर्ट में फटकार सुन रही सीबीआई की मुश्किलें और बढ़ गई है। इस घोटाले की जांच से जुड़े एसपी विवेक दत्त और इंस्पेक्टर राजेश को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 08:10 AM, May 18, 2013

देखें: शनिवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़। 07:51 AM, May 18, 2013

जीजू जनार्दन से दोस्ती ने धकेला फिक्सिंग में: श्रीशांत

पुलिस सूत्रों की माने तो श्रीशांत ने ये भी माना की सट्टेबाज जीजू जनार्दन उसका खास दोस्त है और उसने ही उसे लालच दिया, जिसके चक्कर में वे फंसे हैं। 21:53 PM, May 17, 2013

तलवार दंपति की याचिका पर HC में फैसला सुरक्षित

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरुषि हत्याकांड मामले में दंत चिकित्सक तलवार दंपति की याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। 20:26 PM, May 17, 2013

बीएसएफ को सीमा चौकी पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: शिंदे

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि सीमा चौकियों पर तैनात बीएसएफ जवानों को और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 20:16 PM, May 17, 2013

देखें: संकट में सर्कस, कहीं खत्म न हो जाए!

ये तस्वीरें हैं मुंबई में लगे रैंबो सर्कस की। सर्कस इंडस्ट्री देश में भारी संकट से जूझ रही है और अब इसका अस्तित्व बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है। 17:26 PM, May 17, 2013
IBN7