IBN7 IBN7

मोदी को PM पद के लिए बीजेपी करेगी प्रोजेक्ट, घोषणा जल्द!

Posted on Feb 01, 2013 at 09:43pm IST | Updated Feb 02, 2013 at 12:18pm IST

नई दिल्ली। 2014 के आम चुनावों को लेकर बीजेपी ने सबसे बड़े फैसले लेने का संकेत दे दिया है। बीजेपी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाएगी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने ये फैसला कर लिया है कि नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी इसकी घोषणा भी जल्दी ही कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजनाथ सिंह खुद इस बात का ऐलान कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर से इस बात की मांग उठ रही थी कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए और पार्टी ने मोदी पर मुहर लगाने का फैसला कर लिया है।

दरअसल बीजेपी के हिन्दू हृदय सम्राट नरेन्द्र मोदी गुजरात में लगातार तीसरी बार विजय पताका फहराने के बाद दिल्ली कूच के लिये तैयार हैं। इस मुद्दे पर पार्टी के भीतर मचे भूचाल के बीच बीजेपी ने मोदी के नाम पर जुआ खेलने का मन बना लिया है। गुरूवार को संघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट करने से पार्टी का कल्याण होगा। माना जा रहा है कि इसी महीने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक होगी जिसमें बीजेपी के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और इस बैठक में मोदी को दिल्ली बुलाने का खांका खींच लिया जायेगा।

मोदी को PM पद के लिए बीजेपी करेगी प्रोजेक्ट, घोषणा जल्द!

सूत्रों के मुताबिक मोदी को लेकर नये सिरे से पेशबंदी इलाहाबाद के कुंभ से शुरू होगी जहां संत महात्मा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये हुंकार भरेंगे। माना जा रहा है कि इलाहाबाद में संतों के इस समागम में न सिर्फ बीजेपी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हिस्सा लेंगे बल्कि नरेंद्र मोदी के भी उस वक्त वहां रहने की उम्मीद है। पार्टी को लगता है कि लाखों की इस भीड़ में जब मोदी के नाम का संत महात्मा जयकारा लेंगे उससे उत्तर प्रदेश में पार्टी को लाभ होगा। दिल्ली फतह करने के लिये उत्तर प्रदेश को ठीक करना पार्टी की सबसे बड़ी जरूरत है। बीजेपी ने इस बात का विचार कर लिया है कि ऐसे में नीतीश कुमार एनडीए का साथ छोड़ेंगे। पार्टी के अंदर इस बात को लेकर मन बन चुका है कि नीतीश हर हाल में बीजेपी से तलाक लेने पर आमादा हैं। वे चाहते हैं कि बीजेपी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर मोदी को प्रोजेक्ट न करे। और ये भी नहीं चाहते कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव हो तो ऐसे में उनका साथ ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकता।




अब सवाल ये है कि आखिर इतना सब होने के बाद देर किस बात की है। सूत्रों के मुताबिक संकेत तो मिलने ही लगे हैं, इस बात की घोषणा भी इसी महीने हो सकती है। पार्टी को लगता है कि मोदी को छोड़ दें तो कोई ऐसा नेता नहीं है जिसको दिल्ली लाने की पूरे देश से मांग हो रही है। और मोदी को जानने वाले ये जानते हैं कि जब तक उनके सामने कोई ठोस प्रस्ताव नहीं आता वो दिल्ली कूच करने वाले नहीं हैं। इसलिये इस बात की संभावना नहीं है जैसी कि चर्चा हो रही है कि वो कैंपेन कमिटि के अध्यक्ष के तौर पर दिल्ली बुलाये जायेंगे।

सूत्रों के मुताबिक इसी महीने होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह खुद सबके सामने इस बात का ऐलान कर सकते हैं। ऐसा 95 में मुंबई की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुआ था जब आडवाणी ने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर घोषित कर दिया था।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: narendra modi, prime minister, candidates, lok sabha election 2014, bjp, rajnath singh, nitish kumar



पिछली खबर
रुश्दी का खुलासा, ममता ने नहीं आने दिया कोलकाता
अगली खबर
नामधारी पर इतनी मेहरबान क्यों थी निशंक सरकार?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013
IBN7