नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा बुलाई जाने वाली बैठकों का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बीजेपी की नाराजगी पिछले महीने कांग्रेस के जयपुर अधिवेशन में शिंदे के दिए ‘हिंदू आतंकवाद’ वाले बयान को लेकर है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया।
बीजेपी के एक नेता ने कहा कि पार्टी सदन के नेता शिंदे द्वारा संसद में बुलाई जाने वाली बैठकों में भाग नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता शिंदे की जनसभाओं में उन्हें काले झंडे भी दिखाएंगे। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र इसी महीने के मध्य में शुरू होने की संभावना है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: New Delhi, BJP, Sushil Kumar Shinde, Home Minister, Congress, Angry, Statement, Boycott, RSS








कमेंट्स
0