नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया टीम के भारत दौरे से पहले टीम इंडिया के भगवान सचिन तेंदुलकर तिरुपति बालाजी के दरबार में पहुंचे। तेंदुलकर आधी रात के वक्त भगवान के मंदिर पहुंचे। भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में उन्होंने मत्था टेका और पूजा-अर्चना की।
परंपरागत रूप से सचिन ने पूजा की। पूजा के वक्त उन्होंने धोती और कमीज पहनी। मंदिर के सूत्रों के मुताबिक तेंदुकर करीब 20 मिनट तक मंदिर में रहे। पूजा के बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद के रूप में लड्डू दिए।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: New Delhi, Cricket, God, Sachin Tendulkar, Balaji, Temple, Test Match








कमेंट्स
0