गिरीडीह। आईबीएन7 के खास कार्यक्रम सिटीजन जर्नलिस्ट के एपिसोड में झारखंड के एक पिता ने सिटीजन जर्नलिस्ट बनकर बताया था कि वो कैसे अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। दरअसल उनकी 13 साल की बेटी का बलात्कार हुआ था और अब वो मासूम एक बच्चे की मां है। सिटीज़न जर्नलिस्ट की टीम तो पीड़ित के साथ है ही, तसल्ली की बात ये है कि अब उसकी मदद के लिए जाने-माने लोग आगे आ रहे हैं।
पीड़ित का परिवार झारखंड के एक छोटे से गांव गिरीडीह का रहने वाला है और उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। इस सिलसिले में सिटीजन जर्नलिस्ट की टीम देश की जानी-मानी वकील पिंकी आनंद से मिले। वो पीड़ित को इंसाफ दिलाने की मुहिम में मुफ्त में उसका केस लड़ने को तैयार हैं। जल्द ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन डाली जाएगी। उधर पीड़ित के बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उठाने के लिए जकात फाउंडेशन आगे आया है। जकात फाउंडेशन के डॉ जफर महसूद का कहना है कि वो बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: CJ, Citizen Journalist, IBN7, Jharkhand, Rape, Girl, Police








कमेंट्स
0