इलाहाबाद। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ में फिल्मी कलाकार आशुतोष राणा ने अपने गुरु भाइयों और बहनो के साथ सवा करोड़ शिवलिंगो की स्थापना शुरू की है।
पंडित देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा) की देखरेख में कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-8 में मिट्टी से महादेव (शिवलिंग) बनाए जा रहे है। दद्दा के अनुयाइयों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच शुरू किए इन शिवलिंगों को 15 फरवरी के बाद तक स्थापित किया जाएगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोचारण के बीच इन्हें गंगा में विसर्जित कर दिया जाएगा।
इस बारे में अभिनेता आशुतोष राणा का कहना है कि शिवलिंगो के निर्माण से आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। धार्मिक आयोजन महाकुंभ में अध्यात्म से ओत-प्रोत राणा ने से कहा कि जिस प्रकार शरीर के लिए भोजन जरूरी है उसी प्रकार आत्मा की शांति के भजन जरूरी है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Kumbh, India, Festival, Hindu festival, Ashutosh rana, Bollywood








कमेंट्स
0