लंदन। ब्रिटेन में अब पहले की तरह दूसरों को काटने वाले खतरनाक कुत्तों के मालिक जुर्माना देते समय कुत्ते को पहचानने से इनकार नहीं कर पाएंगे और उन्हें हर हाल मे भारी जुर्माना अदा करना होगा।
ब्रिटेन में कुत्तों को काटने पर सरकार को लाखों डॉलर की चपत लगती है जिससे परेशान होकर सरकार ने अब कुत्तों के मालिकों से ही उसका हर्जाना लेने की ठान ली है। इसी प्रयास के तहत एक नया कानून बनाया गया है कि अप्रैल 2016 से कुत्तों को पालने वाले हर व्यक्ति के लिए कुत्तों में विशेष माइक्रोचिप डालना अनिवार्य होगा।
इस माइक्रोचिप पर कुत्तों के मालिक के नाम और पता लिखा होगा जिससे अगर उनके कुत्ते ने किसी को काटा तो उनसे जुर्माना वसूलना आसान हो जाएगा। जो व्यक्ति माइक्रोचिप लगाने से इनकार करेगा उसे 500 डॉलर का जुर्माना देना होगा। वैसे इस कानून का एक फायदा यह है कि सरकार की इस पहल से पालतू कुत्तों को खोने पर मालिको केा घबराना नहीं पड़ेगा।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Dog, Bite, Owner, Fine








कमेंट्स
0