वाशिंगटन। ‘अर्श से फंर्श’ पर पहुंचे दुनिया के मशहूर साइक्लिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग को हाल ही में डोपिंग की बात स्वीकार करने के बाद फोर्ब्स मैगजीन मे अमेरिका के सबसे ‘नापसंदीदा’ एथलीटों की सूची मे शीर्ष स्थान मिला है।
फोर्ब्स की वेबसाइट पर बुधवार को जारी की गई नापसंदीदा एथलीटों की सूची मे लांस आर्मस्ट्रांग शीर्ष पर हैं। इसके अलावा अपनी महिला मित्र की मौत को लेकर झूठी अफवाह फैंलाने वाले अमेरिकी फुटबॉलर मैटी टी ओ को दूसरा और किसी समय गोल्फ के बादशाह कहे जाने वाले टाइगर वुड्स नापसंदीदा एथलीटों में तीसरे स्थान पर हैं।
सालों से डोपिंग के आरोपों को झूठलाने वाले आर्मस्ट्रांग ने हाल ही मे मशहूर टी वी प्रस्तोता ओप्रा विनफ्रे के शो पर दुनिया के सामने प्रतिबंधित दवाओ के सेवन की बात स्वीकारी थी। लंबे समय से डोपिंग के आरोपों को नकारने और इसे लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने वाले लांस आर्मस्ट्रांग से अमेरिकी डोपिंग निरोधी एजेसी (यूएसएडीए) पहले ही उनके सात टूर डी फ्रांस खिताब वापस ले चुकी है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Lance Armstrong, Forbes, List








कमेंट्स
0