IBN7 IBN7

ये कैप्सूल बिना नुकसान के कैंसर को मात देगा

Posted on Feb 07, 2013 at 06:49pm IST

वॉशिंगटन। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने वाले सूक्ष्म कैप्सूल की रचना की है। इस पर किए गए अध्ययन के मुताबिक ये कैप्सूल स्वस्थ कोशिकाओं को बिना नुकसान पहुंचाए कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकते हैं। कैलिफोर्निया-लॉस एंजिल्स विश्वविद्यालय (यूसीएलए) में रसायन एवं जैव-आणविकी इंजीनियरिंग के प्रोफेसर तथा शोध के सहलेखक यी तांग ने इस कैप्सूल के विकास की जानकारी दी। उनके मुताबिक यह जल में घुलनशील पॉलीमर से बनाया गया है, जो प्रोटीन से बने एक अवयव को कैंसर कोशिकाओं के न्यूक्लियस तक पहुंचाता है और उन कोशिकाओं को मृत्यु की ओर बढ़ाता है।

कोशिकाओं को नष्ट करने वाले एपॉप्टीन नामक इस प्रोटीन मिश्रण को पक्षियों में एनीमिया फैलाने वाले एक विषाणु से तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक यी ने कहा, इस प्रक्रिया जीन में किसी तरह के परिवर्तन का खतरा नहीं पाया गया और न ही स्वस्थ कोशिकाओं को इससे कोई खतरा पाया गया। यी आगे कहते हैं, बिना इस कैप्सूल का प्रयोग किए कैंसरग्रस्त कोशिकाओं के केंद्रक तक प्रोटीन पहुंचाना काफी कठिन है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: capsule, cancer, disease, research, ill



पिछली खबर
सर्वे- मोटे पुरुषों के बच्चों में कैंसर होने का खतरा ज्यादा
अगली खबर
शोधकर्ता: काम के दबाव का कैंसर से कोई संबंध नहीं

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
शेवरले की नई ‘एंजॉय’
07:46 AM, May 20, 2013
Photogallery
मर्सिडीज की नई मिनी SUV
08:01 AM, May 09, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7