मुंबई। मुंबई मैजिशियंस को हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआएल) के अपने अंतिम लीग मुकाबले में भी हार का मुंह देखना पड़ा। मैजिशियंस से गुरुवार को महेंद्रा हॉकी स्टेडियम में रांची राइनोज के साथ खेले गए 30वें मैच में जोरदार प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन राइनोज के हाथों उसे 0-1 से हार झेलनी पड़ी।
राइनोज के लिए निक विल्सन ने 61वें मिनट में गोल किया। 12 मैच में मैजिशियंस की यह 11वीं हार है। एक मैच में उसे जीत मिली है। उसने अपने घर में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स को 4-0 से हराया था। इस जीत ने राइनोज को पांच टीमों की तालिाक में दूसरे स्थान पर काबिज रखा।

सेमीफाइनल में राइनोज का सामना विजार्ड्स से होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जेपी पंजाब वॉरियर्स का सामना तालिका में अव्वल रहे दिल्ली वेवराइर्ड्स के साथ होगा।
पांच टीमों की तालिका में वेवराइर्ड्स 12 मैच से जुटाए गए 49 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि रांची राइनोज के 41 अंक हैं। वह दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (32) तीसरे और जेपी पंजाब वॉरियर्स (29) चौथे और मैजिशियंस (17) पांचवें स्थान पर है।
सेमीफाइनल मैच नौ फरवरी को खेले जाएंगे जबकि तीसरे और चौथे क्रम का प्लेऑफ मैच और फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को रांची में खेले जाएंगे। सेमीफाइनल मैच भी रांची में ही खेले जाएंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Hil, hockey india league, Mumbai magicians, Ranchi Rhinos








कमेंट्स
0