IBN7 IBN7

देखें: मनमोहन के मंत्री का ये कैसा उत्पात!

Posted on Feb 08, 2013 at 12:11pm IST | Updated Feb 08, 2013 at 06:32pm IST

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से सांसद और रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के बहरामपुर थाने में गुरुवार के हुड़दंग मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम के घर के बाहर हंगामा किया था। हंगामा करने वालों की भीड़ में खुद रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास में पथराव और तोड़फोड़ की। भीड़ की अगुवाई करने का आरोप अधीर रंजन चौधरी पर लगा। दरअसल कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने एक साथी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत से बेहद नाराज थे। कार्यकर्ता डीएम के घर पर मामले की फौरन जांच की मांग के लिए ज्ञापन देने गए थे लेकिन जब उन्हें पता चला कि डीएम घर पर नहीं हैं तो उनका गुस्सा भड़क गया।

<a href='http://khabar.ibnlive.in.com/photogallery/4355/'><font size=4><font color=red>देखें: मनमोहन के मंत्री का ये कैसा उत्पात!</font></font size></a>

तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में अधीर रंजन को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि उनके लिए ये कोई नई बात नहीं है। टीएमसी नेता सुल्तान अहमद का कहना है कि अधीर रंजन ऐसी हरकत पहले भी कर चुके हैं। इस मसले पर गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा है कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी नहीं लेकिन वो इस बारे में अधीर रंजन से खुद बात करेंगे।




अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस के सांसद हैं। वे मनमोहन कैबिनेट में रेल राज्य मंत्री हैं। टीएमसी के यूपीए छोड़ने के बाद उन्हें मंत्री पद मिला। इलाके के बाहुबली माने जाने वाले अधीर रंजन 10 तक भी नहीं पढ़े हैं। अधीर रंजन जेल में रहकर चुनाव जीत चुके हैं। उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हुए थे।

56 वर्षीय चौधरी की गिनती बंगाल के उन कांग्रेसी नेताओं में होती है जिनका अपना जनाधार है। अपनी सांगठनिक क्षमता के दम पर चौधरी ने कभी वामपंथ का गढ़ बन चुके मुर्शिदाबाद को कांग्रेस के किले के रूप में तब्दील किया। जब वामपंथियों ने बाहुबल का इस्तेमाल किया तो चौधरी भी अपने बाहुबल से उनसे निपटे और बंगाल में कांग्रेस की राजनीति में अपनी पहचान बनाई।

फोटो

चौधरी ने प्रणब मुखर्जी को 2004 और 2009 में जंगीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मनाया और दोनों ही बार उनकी जीत सुनिश्चित कराई। नबग्राम विधानसभा सीट से 1996 में जीत दर्ज करने के बाद चौधुरी ने बहरमपुर से लगातार तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। वह तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी के कटु आलोचक हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: MoS Railway, Adhir Ranjan Chaudhary, DM Residence, Todfod, Case Register



पिछली खबर
देश भर में स्वाइन फ्लू से अब तक 91 लोगों की मौत
अगली खबर
बोले राय, CAG ने पूंजीपतियों, सरकार में सांठगांठ उजागर की

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

सट्टेबाज कलगी ने कहा, श्रीशांत का गुनाह तो बूंद के माफिक

आईबीएन7 ने देश के एक बड़े सट्टेबाज दिनेश कलगी से बात की। गुजरात के दिनेश को सट्टा किंग भी कहा जाता है। दिनेश का कहना है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग समदंर में बूंद के माफिक है। 23:06 PM, May 22, 2013

26/11 के गुनहगार हेडली से पूछताछ करना चाहता है भारत

के गुनहगार पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी और उसके साथी तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ के लिए अमेरिका से अनुमति चाहता है। 20:41 PM, May 22, 2013

देखें: स्पीड न्यूज- बुधवार की सभी बड़ी खबरें

देश, दुनिया, बिजनेस, खेल और मनोरंजन जगत की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह। 19:51 PM, May 22, 2013

देखें: यूपी पुलिस के सिपाहियों में लट्ठम-लट्ठा लाइव

यहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक कार्यक्रम के लिए तैनात दो पीएसी के दो जवान आपस में भिड़ गए। कभी पहला भारी पड़ता तो कभी दूसरा। इनके बीच जमकर डंडे चले। 14:56 PM, May 22, 2013

भारत-अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत

भारत और अमेरिका कानून प्रवर्तन आतंकवाद से मुकाबला और न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों पर दोनों देशों के कानूनी दायरे के अंदर यथासंभव सर्वश्रेष्ठ परिणाम सुनिश्चित कराने के लिए संस्थानिक स्तर पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं। 14:43 PM, May 22, 2013

फिक्सिंग कांड पर दिल्ली और मुंबई पुलिस आमने-सामने

आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टेबाजी के खुलासे को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसने मुंबई पुलिस से सट्टेबाज रमेश व्यास का रिमांड नहीं मांगा है। 13:10 PM, May 22, 2013

कर्नाटक: पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए डीजीपी ने ली घूस

कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने खुलासा किया है कि पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के नाम पर डीजीपी ट्रेनिंग और कई अफसरों ने रिश्वत ली। 12:36 PM, May 22, 2013

धोनी की पत्नी साक्षी की दोस्त हैं श्रीशांत की गर्लफ्रेंड!

साक्षी का स्टाइल स्टेटमेंट और उनके रिएक्शन इस पूरे सीजन चर्चा का विषय रहे लेकिन अब साक्षी की चर्चा ऐसे मुद्दों को लेकर हो रही है जिनके बारे में उन्होंने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। 11:22 AM, May 22, 2013

मधुमक्खी के डंक में छुपा है सेक्स समस्याओं का समाधान!

एक शोध से पता चला है कि मधुमक्खी के रॉयल जेली की मदद से एड्स जैसी घातक बीमारियों के साथ ही सेक्सुअल दिक्कतों की दवाइयां भी तैयार की जाती हैं। 11:14 AM, May 22, 2013

जेसिका मर्डर:शायन मुंशी पर चलेगा गवाही से मुकरने का केस

चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड में दिल्ली हाईकोर्ट ने गवाही से मुकरने वाले शायन मुंशी पर केस चलाने का आदेश दिया है। शायन मुंशी के अलावा प्रेम सागर मनोचा पर भी बयान से मुकरने का केस चलेगा। 11:07 AM, May 22, 2013
IBN7