मास्को। वोदका के बेहद शौकीन माने जाने वाले रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के शिष्य और मौजूदा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शराब विरोधी मुहिम के कारण डर का माहौल इस तरह गरमा गया है कि रूस के इस राष्ट्रीय पेय के सम्मान में स्थापित किए गए एक स्मारक को रातोंरात हटा दिया गया।
राजधानी मास्को से एक हजार किलोमीटर दूर उराल पर्वतों की तलहटी में बसे ग्लाजोव कस्बे की स्थानीय वोदका फैक्ट्री ‘ग्लाजोवस्की’ के सौ साल पूरे होने के अवसर पर इस स्मारक को 13 साल पहले यहां स्थापित किया गया था। इस तीन मीटर ऊंचे इस्पात के स्मारक में वोदका की बोतल को दिखाया गया था।
वोदका के जाम लगाकर येल्तसिन के साथ राक कंर्स्टो में झूमने वाले रूसी नागरिकों के लिए समय बदल रहा है और वे अब अपने नएये राष्ट्रपति के नेतृत्व में एक नए सम्य युग में प्रवेश कर रहे हैं।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Boris Yeltsin, Vladimir Putin, Vodka








कमेंट्स
0