IBN7 IBN7

‘मोदी ने दिया भरोसा, दोहराने नहीं दूंगा 2002 जैसा दंगा’

Posted on Feb 08, 2013 at 01:45pm IST | Updated Feb 08, 2013 at 04:56pm IST

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय संघ यानी ईयू को भरोसा दिया है कि गुजरात में अब कभी दंगे नहीं होंगे। ये दावा यूरोपीय संघ के राजदूत जे क्राविन्हो ने किया। जे क्राविन्हो से बातचीत में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गुजरात में अब कभी 2002 दंगों को कभी दोहराया नहीं जाएगा। बकौल क्राविन्हो नरेंद्र मोदी ने ये बात इसी साल 7 जनवरी को यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात में कही थी जब जर्मन दूतावास से उन्हें खाने पर बुलाया गया था।

क्राविन्हो ने मोदी के हवाले से गुजरात दंगों के संदर्भ में मोदी के इस रुख की जानकारी दी और कहा कि भारतीय राजनीति में मोदी एक बड़ी राजनीतिक हस्ती हैं। दरअसल 7 जनवरी को यूरोपीय संघ के नुमाइंदों से मोदी की मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि इस मुलाकात के साथ ही मोदी का सियासी बहिष्कार खत्म हुआ।

‘मोदी ने दिया भरोसा, दोहराने नहीं दूंगा 2002 जैसा दंगा’

इस बीच जर्मन राजदूत ने कहा है कि उन्होंने गुजरात के चुनाव अभियान में किसी तरह का दखल नहीं दिया और आने वाले चुनावों के दौरान भी उनका यही रुख रहेगा। स्टाइनर के मुताबिक भारत एक लोकतांत्रिक देश है और वो सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करते हैं, चाहे वो चुनाव के नतीजे ही क्यों न हों। जर्मन राजदूत के मुताबिक उन्हें भारत के न्याय प्रणाली पर भी पूरा भरोसा है।

2002 के गुजरात दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना का शिकार होते रहे हैं। इसी को लेकर उन्हें अमेरिका ने भी वीजा नहीं दिया। यूरोपियन यूनियन में भी उन पर सवाल उठते रहे। अगर जर्मन राजदूत के खुलासे में सच्चाई है तो इससे मोदी की राह कुछ आसान हो सकती है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Narendra modi, EU, German ambassador, Gujrat riots, America, UK



पिछली खबर
बोले राय, CAG ने पूंजीपतियों, सरकार में सांठगांठ उजागर की
अगली खबर
देखें:कैसे हो रही है मनचलों से निपटने की तैयारी?

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तीनों खिलाड़ियों को आमने-सामने बैठाकर होगी पूछताछ

आईपीएल फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार खिलाड़ियों से अब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। अभी तक तीनों खिलाड़ियों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। ये पूछताछ आज देर रात तक चलेगी। 11:49 AM, May 18, 2013

पढ़ें: कैसे किया दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग का खुलासा

आखिर दिल्ली पुलिस ने इतने बड़े स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा कैसे किया। दरअसल पिछले साल दिसंबर में दिल्ली पुलिस ने एक फोन कॉल इंटरसेप्ट किया। 09:05 AM, May 18, 2013

सीबीआई के दामन पर फिर लगा दाग, घूस लेते SP गिरफ़्तार

कोयला घोटाले की जांच को लेकर कोर्ट में फटकार सुन रही सीबीआई की मुश्किलें और बढ़ गई है। इस घोटाले की जांच से जुड़े एसपी विवेक दत्त और इंस्पेक्टर राजेश को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। 08:10 AM, May 18, 2013

देखें: शनिवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

इस भागती दौड़ती दुनिया में किसी के पास वक्त नहीं है। इसलिए 15 मिनट में देखिए देश-दुनिया-मनोरंजन समेत तमाम खबरें एक के बाद एक ताबड़तोड़। 07:51 AM, May 18, 2013

जीजू जनार्दन से दोस्ती ने धकेला फिक्सिंग में: श्रीशांत

पुलिस सूत्रों की माने तो श्रीशांत ने ये भी माना की सट्टेबाज जीजू जनार्दन उसका खास दोस्त है और उसने ही उसे लालच दिया, जिसके चक्कर में वे फंसे हैं। 21:53 PM, May 17, 2013

तलवार दंपति की याचिका पर HC में फैसला सुरक्षित

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरुषि हत्याकांड मामले में दंत चिकित्सक तलवार दंपति की याचिका पर आज अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। 20:26 PM, May 17, 2013

बीएसएफ को सीमा चौकी पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: शिंदे

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि सीमा चौकियों पर तैनात बीएसएफ जवानों को और सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 20:16 PM, May 17, 2013

देखें: संकट में सर्कस, कहीं खत्म न हो जाए!

ये तस्वीरें हैं मुंबई में लगे रैंबो सर्कस की। सर्कस इंडस्ट्री देश में भारी संकट से जूझ रही है और अब इसका अस्तित्व बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है। 17:26 PM, May 17, 2013
IBN7