IBN7 IBN7

मोदी न अपनी बीवी की मर्यादा रखते हैं, न दूसरों की: रेणुका

Posted on Feb 08, 2013 at 04:48pm IST | Updated Feb 08, 2013 at 05:38pm IST

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस में खलबली मच गई है। जैसे ही महाकुंभ में साधु-संतों ने मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाने की वकालत की, कांग्रेस हमले की मुद्रा में आ गई है। आज कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने मोदी पर निजी हमले करते हुए विवादित बयान दे दिया। रेणुका ने कहा मोदी ने न तो अपनी पत्नी की मर्यादा रखी, और न तो दूसरों की।

यूरोपियन यूनियन और मोदी के बीच हुई बातचीत पर बोलती हुई रेणुका ने कहा कि यूरोपियन यूनियन की महिलाओं को भी मोदी की असलियत बहुत जल्द पता चल जाएगा। यही नहीं, उन्होंने कहा कि ‘मैं देखना चाहूंगी की उन्होंने अपने चुनावी घोषणापत्र में अपनी शादी की क्या स्थित बताई है।

दरअसल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय संघ यानी ईयू को भरोसा दिया है कि गुजरात में अब कभी दंगे नहीं होंगे। ये दावा यूरोपीय संघ के राजदूत जे क्राविन्हो ने किया। जे क्राविन्हो से बातचीत में नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गुजरात में अब कभी 2002 दंगों को कभी दोहराया नहीं जाएगा। बकौल क्राविन्हो नरेंद्र मोदी ने ये बात इसी साल 7 जनवरी को यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधियों से मुलाकात में कही थी जब जर्मन दूतावास से उन्हें खाने पर बुलाया गया था।

मोदी न अपनी बीवी की मर्यादा रखते हैं, न दूसरों की: रेणुका


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: renuka chaudhary, congress speaker, narendra modi, wife



पिछली खबर
तमिल अभिनेत्री खुशबू के घर पर पथराव, फेंकीं चप्पलें
अगली खबर
रेप केस में फंसे कुरियन का विरोध तेज, बचाव में कांग्रेस

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7